[ad_1]

अयोध्या में मची भगदड़
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अयोध्या राम मंदिर के गर्भगृह में विधिवत रामलला की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद अयोध्या में भगदड़ मच गई। कई वीवीआई जनता के बीच में फंस गए। इस दौरान पुलिस की व्यवस्थाएं भी कमजोर दिखाई दीं।
जानकारी के अनुसार, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न होने के बाद जनता मंदिर में रामलला के दर्शन करने के लिए बेकाबू हो गई। अयोध्या में अलग-अलग रूट बनाए गए थे। इसके बाद भी कई सेलिब्रिटी ट्रैफिक में फंस गए। साउथ के सुपरस्टार धनुष, सिंगर सोनू निगम और कैलाश खेर जैसी कई हस्तियों को भीड़ ने घेर लिया। मंदिर के गेट पर लोगों का जमावड़ा देखने को मिला। मंदिर से निकलते ही सितारों को पब्लिक ने घेर लिया। मेहमानों को जद्दोजहद के बाद उनकी गाड़ियों तक पहुंचाया जा रहा है।
[ad_2]
Source link