Home Breaking News Ram Mandir Pran Pratishtha Live: पीएम मोदी ने हेलिकॉप्टर से बनाया अयोध्या का वीडियो, यहां देखिए

Ram Mandir Pran Pratishtha Live: पीएम मोदी ने हेलिकॉप्टर से बनाया अयोध्या का वीडियो, यहां देखिए

0
Ram Mandir Pran Pratishtha Live: पीएम मोदी ने हेलिकॉप्टर से बनाया अयोध्या का वीडियो, यहां देखिए

[ad_1]

11:04 AM, 22-Jan-2024

Ram Mandir Live: पीएम मोदी ने हेलिकॉप्टर से बनाया अयोध्या का वीडियो

प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के हवाई दृश्य। पीएम मोदी ने हेलिकॉप्टर से अयोध्या का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

11:01 AM, 22-Jan-2024

Ram Mandir Live: अभिताभ के पहुंचने का वीडियो

अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे।

11:00 AM, 22-Jan-2024

Ram Mandir Pran Pratishtha Live: ‘आज के युग में भगवान राम के आदर्शों की बहुत जरूरत है’

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) के अध्यक्ष और गीतकार प्रसून जोशी कहते हैं कि हम खुद को उनके (भगवान राम) को समर्पित कर सकते हैं और खुद को भाग्यशाली मान सकते हैं। आज के युग में भगवान राम के आदर्शों की बहुत जरूरत है। दुनिया अभी जिस संकट का सामना कर रही है, उसमें भगवान राम के आदर्श बहुत मदद कर सकते हैं…

10:58 AM, 22-Jan-2024

Ram Mandir Pran Pratishtha: अतिथि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए पहुंचे

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा आमंत्रित अतिथि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे।

10:57 AM, 22-Jan-2024

Ram Mandir Inauguration Live:’इस कलयुग में एक नए त्रेतायुग की शुरूआत है’

LJP (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि दशकों से राम भक्तों ने जो सपना देखा था आज वो सपना पूरा होने जा रहा है। इस इच्छा शक्ति यानी हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ढेर सारी बधाई। इस कलयुग में एक नए त्रेतायुग की शुरूआत है।

10:57 AM, 22-Jan-2024

Ram Mandir Pran Pratishtha:चिरंजीवी बोले- हम यहां आकर बहुत खुश हैं

अभिनेता चिरंजीवी ने कहा कि “यह हमारे परिवार के लिए ईश्वर द्वारा प्रदान किया गया अवसर है और हम यहां आकर बहुत खुश हैं।”

10:56 AM, 22-Jan-2024

Ayodhya Ram Mandir Live: शंकर महादेवन बोले- यह हमारे देश के इतिहास में एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन

गायक-संगीतकार शंकर महादेवन ने कहा कि “यह हमारे देश के इतिहास में एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है, कुछ ऐसा जिसकी हम 500 वर्षों से अधिक समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। हमें अपने जीवनकाल में यह अनुभव करने का अवसर मिला इसके लिए हम बहुत सौभाग्यशाली हैं।

10:55 AM, 22-Jan-2024

Ram Mandir Pran Pratishtha Live: ‘सनातनियों को भगवान राम के आने की बहुत-बहुत बधाई’

राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा पर आध्यात्मिक गुरु देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि सनातनियों को भगवान राम के आने की बहुत-बहुत बधाई।”

10:54 AM, 22-Jan-2024

Ram Mandir Live: रामदेव बोले- राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के साथ राम राज्य की शुरुआत

योग गुरु रामदेव ने कहा कि”जब टेंट में राम लला थे तब हम आए थे और आज दिव्य-भव्य मंदिर बन रहा है, यह सनातन का नया इतिहास रच रहा है। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के साथ राम राज्य की शुरुआत हो रही है…”

10:54 AM, 22-Jan-2024

Ram Mandir Inauguration Live:पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचे

जेडीएस प्रमुख और पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे।

10:52 AM, 22-Jan-2024

Ram Mandir Live: धीरेंद्र शास्त्री बोले- यह भारत के लिए गौरव का दिन है

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि “यह भारत के लिए गौरव का दिन है…यह ‘राम राज्य’ की शुरुआत है। मेरा दिल भर आया है…हम भी बहुत खुश हैं। 

10:52 AM, 22-Jan-2024

Ram Mandir Inauguration Live: कुंबले बोले- यह एक अद्भुत अवसर है

पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले कहते हैं कि “यह एक अद्भुत अवसर है, एक बहुत ही दिव्य अवसर। इसका हिस्सा बनकर धन्य हूं। यह बहुत ऐतिहासिक है। राम लला से आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक हूं।

 

10:50 AM, 22-Jan-2024

Ayodhya Ram Mandir Live: अयोध्या पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, योग गुरु रामदेव समेत ये लोग

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री, योग गुरु रामदेव, स्वामी चिदानंद सरस्वती अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने पहुंचे।

10:49 AM, 22-Jan-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच गए हैं। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी पहुंच गए हैं।

10:49 AM, 22-Jan-2024

Ram Mandir Pran Pratishtha Live: प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले राजनाथ ने की पूजा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अपने आवास पर पूजा की।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here