Home Breaking News Siddharth Anand Report Card: ‘फाइटर’ में ऋतिक, दीपिका संग हैट्रिक, पहले की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

Siddharth Anand Report Card: ‘फाइटर’ में ऋतिक, दीपिका संग हैट्रिक, पहले की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

0
Siddharth Anand Report Card: ‘फाइटर’ में ऋतिक, दीपिका संग हैट्रिक, पहले की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

[ad_1]

बीते साल ‘पठान’ जैसी ब्लॉकबस्टर  फिल्म निर्देशित कर चुके निर्देशक सिद्धार्थ आनंद इन दिनों फिल्म ‘फाइटर’ को लेकर खूब चर्चा में हैं। फिल्म निर्माण की कला सिद्धार्थ आनंद को विरासत में मिली हैं। उनके दादा इंदर राज आनंद हिंदी सिनेमा के मशहूर लेखक रहे हैं, उन्होंने राज कपूर की फिल्म ‘आग’ से लेकर अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘शहंशाह’ जैसी कई फिल्मों के पटकथा और संवाद लिखे हैं। सिद्धार्थ आनंद ने अपने करियर की शुरुआत सहायक निर्देशक के रूप में फिल्म ‘कुछ खट्टी कुछ मीठी’, ‘मुझसे दोस्ती करोगे’ से की। फिल्म ‘हम तुम’ में पटकथा सह लेखक और कार्यकारी निर्माता के रूप में काम करने के बाद यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘सलाम नमस्ते’ से अपने करियर की शुरुआत की। सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘फाइटर’ देखने से पहले आइए जानते हैं, उनकी अब तक रिलीज फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड कैसा रहा…




पठान (25 जनवरी 2023)

निर्देशक सिद्धार्थ आनंद  की फिल्म ‘पठान’ से अभिनेता शाहरुख खान ने फिल्म ‘जीरो’ की रिलीज के चार साल के बाद जबरदस्त वापसी की। फिल्म ‘पठान’ की सफलता से उत्साहित निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कहते हैं, ‘फिल्म ‘पठान’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, एक भावना है। शाहरुख खान वास्तव में दशकों के दिल और दिमाग पर राज करते हैं और चार साल के लंबे अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर उनकी वापसी का प्रतीक है।’ यशराज फिल्म के बैनर तले बनी इस फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम की लीड भूमिका थी, वहीं फिल्म में सलमान खान कैमियों भूमिका में नजर में आए थे। 240  करोड़ रूपये  के बजट में बनी इस फिल्म का घरेलू बॉक्स आफिस कलेक्शन 543.05 करोड़ रुपये रहा।

Fighter: ऋतिक-दीपिका की फिल्म के दौरान दर्शकों को मिलेंगे कई सरप्राइज, इन फिल्मों के ट्रेलर होंगे रिलीज


वॉर (2 अक्टूबर 2019)

यशराज फिल्म्स के बैनर तहत बनी फिल्म ‘वॉर’ निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के करियर की एक और बड़ी हिट फिल्म रही है। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की यह तीसरी फिल्म थी, जिसमें ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ने पहली बार स्क्रीन साझा किया। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कहते हैं, ‘हमारी कोशिश यही रहती है कि अपनी फिल्मों को माध्यम से दर्शकों को हॉलीवुड फिल्म का अनुभव दे, इसलिए इस फिल्म को दुनिया के बेहतरीन स्टंट निर्देशकों  के साथ फिल्माया। मुझे बहुत खुशी होती है जब दर्शक आप का काम देखकर उत्साहित होते हैं।’ 170 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 318.01 करोड़ रूपये रहा। 

Ranbir Kapoor: रणबीर के अंदाज ने जीता प्रशंसकों का दिल, अयोध्या मंदिर में विक्की के गले में हाथ डाले आए नजर


बैंग बैंग (2 अक्टूबर 2014 )

फिल्म ‘बैंग बैंग’ अमेरिकी फिल्म ‘नाइट एंड डे’ की आधारिक रीमेक थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ की लीड भूमिका थी। फिल्म में एक रहस्यमय चोर का सामना एक साधरण बैंक रिसेप्शनिस्ट से होता है। रोमांटिक कॉमेडी फिल्में बनाते रहे सिद्धार्थ की ये पहली एक्शन फिल्म थी। सिद्धार्थ आनंद कहते हैं, ‘रोमांटिक फिल्मों से ज्यादा मुश्किल एक्शन फिल्में बनाना होता है। एक्शन फिल्मों में ज्यादा सावधनियां  बरतनी पड़ती है। फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सफर नहीं रही और करी 140 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 181.03 करोड़ रुपये रहा।

Sher Khul Gaye BTS: फाइटर के गाने शेर खुल गए का बीटीएस वीडियो जारी, ऋतिक-दीपिका के साथ मस्ती करते दिखे रणवीर


अनजाना अनजानी (1 अक्टूबर 2010)

निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘अनजाना अनजानी’ की कहानी दो अजनबियों के बारे में है, जो नए साल की पूर्व संध्या पर मिलते हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा की लीड भूमिकाएं थी। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कहते हैं, ‘यह फिल्म ‘फ्रेंड्स’ से प्रेरित है। मैंने यही कोशिश की थी कि इस फिल्म में रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा की भूमिका देखकर लोगों को फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’  के राज और सिमरन की याद आए।’  इस फिल्म का निर्माण साजिद नादियादवाला ने किया था। 38 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सिर्फ 40.29 करोड़ रुपये रहा है।

Nadira Babbar Interview: फिल्मों में काम करने को लेकर कभी गंभीर नहीं रही, हां, इन दिनों ओटीटी के प्रस्ताव…


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here