[ad_1]
नॉर्थम्पटन. भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में दमदार शुरुआत करने वाले बल्लेबाज अब इंग्लैंड में अपना दम दिखाएंगे. टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक जमा चुके भारतीय बल्लेबाज करूण नायर इस सत्र में फिर इंग्लिश काउंटी चैम्पियनशिप में खेलने उतरेंगे. इंग्लिश क्रिकेट क्लब नॉर्थम्पटनशर के साथ उन्होंने करार किया है.
टीम इंडिया की तरफ से साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले करुण नायर ने करियर का शानदार आगाज किया था. अपनी तीसरी पारी में इस बैटर ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए ट्रिपल सेंचुरी जमाकर इतिहास रचा था. 381 गेंद का सामना करते हुए 32 चौके और 4 छक्के की मदद से करुण ने यह ऐतिहासिक पारी खेली थी.
“Our aim is to win games and get promoted and I’m excited to get stuck in with the bat and help the team secure victories.”
Karun Nair is locked in for the start of 2024. pic.twitter.com/hvpBXY55xY
— Northamptonshire CCC (@NorthantsCCC) January 23, 2024
32 वर्ष के नायर इस टीम के लिए सात काउंटी मैच खेलेंगे. उन्होंने पिछले सत्र में डिविजन वन में आखिरी तीन मैच खेलकर 78, 150 और 21 रन बनाये थे. टीम इस साल डिविजन टू में खिसक गई है. नायर ने क्लब द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ मैं काउंटी चैम्पियनशिप में एक बार फिर नॉर्थम्पटनशर के लिए खेलकर उत्साहित हूं. मैं कोच और कप्तान को इस मौके के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं.’’
नायर ने भारतीय टीम के लिये छह टेस्ट और दो वनडे खेले हैं. उन्होंने चेन्नई में 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 303 रन बनाये थे. टेस्ट में वीरेंद्र सहवाग के बाद तिहरा शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने. टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में नायर की जगह पृथ्वी साव नॉर्थम्पटनशर के लिए खेलेंगे.
.
Tags: Karun Nair
FIRST PUBLISHED : January 23, 2024, 19:59 IST
[ad_2]
Source link