[ad_1]
नई दिल्ली. सुनील शेट्टी की लाडली अथिया शेट्टी और केएल राहुल 23 जनवरी को अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं. इस मौके पर इंडस्ट्री के उनके दोस्तों सहित एक्ट्रेस के पिता ने कपल पर खूब प्यार लुटाया है. सोशल मीडिया पर कपल को फिल्म और खेल जगत से ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं. इन सबके के बीच एक्ट्रेस के पति केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर पत्नी के लिए एक प्यार भरा पोस्ट शेयर कर सारी लाइमलाइट लूट ली है. क्रिकेटर ने अपनी शादी का अनदेखा वीडियो शेयर कर पत्नी अथिया शेट्टी पर खूब प्यार लुटाया है.
केएल और अथिया की शादी का ये अनदेखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शादी के दौरान ये दोनों एक-दूसरे को बाहों में भर एक-दूसरे पर खूब प्यार लुटारे नजर आ रहे हैं. ये वीडियो शेयर करते हुए केएल राहुल लिखते हैं, ‘तुम्हें ढूंढना घर वापसी जैसा था’.
भाई की एक्स गर्लफ्रेंड ने किया कमेंट
कपल के इस क्यूट वीडियो पर अथिया के पिता सुनील शेट्टी ने भी कमेंट किया है, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान अथिया शेट्टी के भाई अहान शेट्टी की एक्स गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ के कमेंट ने खींचा है. तानिया अपने कमेंट में लिखती हैं, ‘फेवरेट्स’. तानिया श्रॉफ का ये कमेंट इस लिए भी चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि बीते दिनों आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अहान और तानिया का ब्रेकअप हो गया है.
यहां देखें वीडियो
एक्ट्रेस के पिता सुनील शेट्टी ने भी अपने सोशल मीडिया पर कपल की एक फोटो शेयर कर उन्हें शादी की पहली एनिवर्सरी की बधाई दी. सुनील शेट्टी अपने पोस्ट में लिखते हैं, ‘हैप्पी फर्स्ट एनिवर्सरी बच्चास’. एक्टर के इस पोस्ट पर कमेंट कर अथिया लिखती हैं, ‘ लव यू पापा’. बता दें, बीते साल अथिया शेट्टी और केएल राहुल खंडाला में सुनील शेट्टी के फार्महाउस पर शादी के बंधन में बंधे थे.
.
Tags: Athiya shetty, Entertainment news., KL Rahul, Suniel Shetty
FIRST PUBLISHED : January 23, 2024, 19:53 IST
[ad_2]
Source link