[ad_1]
नई दिल्ली. बांग्लादेश प्रीमियर लीग (Bangladesh Premier League) का सांतवा मुकाबला सिल्हट स्ट्राइकर्स और रांगपुर राइडर्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में रांगपुर राइडर्स ने 4 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. वर्ल्ड कप 2024 से पहले बाबर आजम का बल्ला आग उगल रहा है. उन्होंने इस मुकाबले में शानदार पारी खेली और पचासा जड़ा. बाबर की पिछली 6 टी20 पारियों में यह चौथी फिफ्टी थी.
बाबर आजम ने इस प्रीमियर लीग में सिल्हट स्ट्राइकर्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. उन्होंने 49 गेंदों में कुल 56 रनों का पारी खेली. 6 चौके लगाए. यह बाबर आजम की पिछली 6 टी20 पारियों में चौथा अर्धशतक था. इससे पहले उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के शुरुआती 3 मुकाबले में लगातार 3 अर्धशतक जड़ा था. चौथे और पांचवे टी20 मैच में वे फ्लॉप हो गए थे.
कभी टीम इंडिया को जिताया विश्व कप, अब भारत के खिलाफ खेलने को बेकरार, कहा- बस खुद को…
पाकिस्तान की कप्तानी गंवाने के बाद बाबर आजम ने टी20 फॉर्मेट में अपना अलग ही फॉर्म दिखाया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में 35 गेंद पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से बाबर ने 57 रन की पारी खेली थी. दूसरे मैच में भी उन्होंने शानदार फिफ्टी फिफ्टी जमाई थी. 43 गेंद का सामना करते हुए बाबर ने 7 चौके और 2 छक्के लगातर 66 रन की अच्छी पारी खेली. वहीं, तीसरे टी20 मैच में बाबर आजम के बल्ले से शानदार पचासा देखने को मिला. यह उनका लगातार तीसरा अर्धशतक था.
डेब्यू पर 171 रन ठोकने वाले भारतीय पर गावस्कर को भरोसा, कहा- टीम में जगह पक्की करेगा
बाबर आजम की इस शानदार पारी की बदौलत रांगपुर राइडर्स ने सिल्हट स्ट्राइकर्स के खिलाफ आसान सी जीत दर्ज की. सिल्हट स्टाइकर्स ने पहले बैटिंग करते हुए 120 रन का स्कोर खड़ा किया था. चेज करते हुए रांगपुर राइडर्स ने 18. 2 ओवर में ही जीत हासिल कर ली. बाबर आजम के अलावा अफगानिस्तान के अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने भी रांगपुर राइडर्स के लिए 47 रन की पारी खेली.
.
Tags: Babar Azam
FIRST PUBLISHED : January 23, 2024, 16:56 IST
[ad_2]
Source link