[ad_1]

अवॉर्ड सेरेमनी से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ी।
– फोटो : BCCI/X
विस्तार
बीसीसीआई के वार्षिक अवॉर्ड मंगलवार को हैदराबाद में वितरित किए गए। 2019 के बाद पहली बार बोर्ड ने खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया है। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज से पहले बीसीसीआई ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। समारोह में भाग लेने के लिए भारतीय टेस्ट टीम के सभी खिलाड़ी पहुंचे। खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ भी पहुंचे। शुभमन गिल को साल 2023 के लिए भारत का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। मोहम्मद शमी को 2019-20, रविचंद्रन अश्विन को 2020-21 और जसप्रीत बुमराह को 2021-22 के लिए यह अवॉर्ड दिया गया।
महिला खिलाड़ियों में दीप्ति शर्मा को 2023 की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गईं। 2020 से 2022 के लिए इस अवॉर्ड को एक कर दिया गया। स्मृति मंधाना 2020-22 के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गईं। वहीं, 2019-20 के लिए दीप्ति शर्मा को पुरस्कार मिला।
फारूक इंजीनियर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
महान खिलाड़ी फारूक इंजीनियर को कर्नल सीएके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। उन्होंने भारत के लिए 46 टेस्ट और पांच वनडे खेले। 1961 से 1975 के बीच उन्होंने टेस्ट में 2611 रन बनाए। इस दौरान दो शतक और 16 अर्धशतक लगाए।
पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट:
2019-20 रणजी ट्रॉफी सबसे ज्यादा विकेट (माधवराव सिंधिया अवॉर्ड): जयदेव उनादकट
2021-22 रणजी ट्रॉफी सबसे ज्यादा विकेट (माधवराव सिंधिया अवॉर्ड): शम्स मुलानी
2022-23 रणजी ट्रॉफी सबसे ज्यादा विकेट (माधवराव सिंधिया अवॉर्ड): जलज सक्सेना
2019-20 रणजी ट्रॉफी सबसे ज्यादा रन (माधवराव सिंधिया अवॉर्ड): राहुल दलाल
2021-22 रणजी ट्रॉफी सबसे ज्यादा रन (माधवराव सिंधिया अवॉर्ड): सरफराज खान
2022-23 रणजी ट्रॉफी सबसे ज्यादा रन (माधवराव सिंधिया अवॉर्ड): मयंक अग्रवाल
बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट में बेस्ट क्रिकेट एसोसिएशन अवॉर्ड (2019-20): मुंबई
बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट में बेस्ट क्रिकेट एसोसिएशन अवॉर्ड (2021-22): मध्य प्रदेश
बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट में बेस्ट क्रिकेट एसोसिएशन अवॉर्ड (2022-23): सौराष्ट्र
2019-20 सबसे ज्यादा वनडे विकेट (महिला): पूनम यादव
2020-21 सबसे ज्यादा वनडे विकेट (महिला): झूलन गोस्वामी
2021-22 सबसे ज्यादा वनडे विकेट (महिला): राजेश्वरी गायकवाड़
2022-23 सबसे ज्यादा वनडे विकेट (महिला): देविका वैद्य
2019-20 सबसे ज्यादा वनडे रन (महिला): पूनम राउत
2020-21 सबसे ज्यादा वनडे रन (महिला): मिताली राज
2021-22 सबसे ज्यादा वनडे रन (महिला): हरमनप्रीत कौर
2022-23 सबसे ज्यादा वनडे रन (महिला): जेमिमा रोड्रिग्स
दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड (भारत-वेस्टइंडीज 2023 सीरीज)
2022-23 सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट: रविचंद्रन अश्विन
2022-23 सबसे ज्यादा टेस्ट रन: यशस्वी जयसवाल
2019-20 बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (महिला): प्रिया पूनिया
2020-21 बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (महिला): शेफाली वर्मा
2021-22 बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (महिला): एस मेघना
2022-23 बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (महिला): अमनजोत कौर
2019-20 बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (पुरुष): मयंक अग्रवाल
2020-21 बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (पुरुष): अक्षर पटेल
2021-22 बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (पुरुष): श्रेयस अय्यर
2022-23 बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (पुरुष): यशस्वी जयसवाल
2019-20 बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (महिला): दीप्ति शर्मा
2020-22 बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (महिला): स्मृति मंधाना
2022-23 बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (महिला): दीप्ति शर्मा
पॉली उमरीगर अवॉर्ड
2019-20 बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (पुरुष): मोहम्मद शमी
2020-21 बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (पुरुष): रविचंद्रन अश्विन
2021-22 बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (पुरुष): जसप्रीत बुमराह
2022-23 बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (पुरुष): शुभमन गिल
[ad_2]
Source link