Home Sports IND vs ENG: मैच शुरू होने से पहले ही घबराया अंग्रेज, ढूंढ़ने लगा हार के बहाने, पिच की किचकिच…

IND vs ENG: मैच शुरू होने से पहले ही घबराया अंग्रेज, ढूंढ़ने लगा हार के बहाने, पिच की किचकिच…

0
IND vs ENG: मैच शुरू होने से पहले ही घबराया अंग्रेज, ढूंढ़ने लगा हार के बहाने, पिच की किचकिच…

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच साल की सबसे बड़ी क्रिकेट सीरीज की तैयारी अब अंतिम रूप ले चुकी है. दो दिन बाद बाद यह सीरीज हैदराबाद में शुरू हो जाएगी. भारत 12 साल से अपनी सरजमीं पर एक भी टेस्ट सीरीज नहीं हारा है. वहीं, इंग्लैंड वो टीम है जिसने पिछले 2-3 साल में टेस्ट क्रिकेट को रोमांचक बनाने में कोई कोरकसर नहीं छोड़ी है. वह हर परिस्थिति में आक्रामक खेल दिखाता है. तो क्या भारतीय सरजमीं पर इंग्लैंड ऐसा ही खेल दिखाएगा. लगता नहीं है क्योंकि इंग्लैंड के दिग्गज सीरीज शुरू होने से पहले ही पिच की किच-किच करने लगे हैं. केविन पीटरसन ने पिच की बहस शुरू करते हुए कुछ ऐसा कहा है, जो उनका डर सामने लाता है.

भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच होना है. भारतीय टीम ने इस मैदान पर 5 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 4 में उसे जीत मिली और एक ड्रॉ रहा. चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली इस मैदान पर दो सबसे कामयाब बैटर्स हैं. गेंदबाजों में रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा का जादू सिर चढ़कर बोला है. अश्विन ने यहां 27 और जडेजा ने 15 विकेट झटके हैं. टॉप-5 गेंदबाजों में सिर्फ एक पेसर उमेश यादव हैं. बाकी 4 गेंदबाजों में अश्विन और जडेजा के अलावा प्रज्ञान ओझा और हरभजन सिंह हैं.

India Playing XI: विराट की जगह टीम में कोई भी आए, बैठेगा बेंच पर! भारत की प्लेइंग इलेवन तय

दरअसल, अश्विन-जडेजा समेत स्पिनरों का बेहतरीन रिकॉर्ड ही वो बात है, जिसने केविन पीटरसन को डरा दिया है. दक्षिण अफ्रीका में जन्मे इस इंग्लिश क्रिकेटर ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट लिखा. इसका लब्बोलुआब यह है, ‘मुझे इस बात पर बिलकुल यकीन नहीं कर सकता कि हैदराबाद की पिच पहले दिन से टर्न नहीं करेगी.’

पीटरसन के ट्वीट को कुछ देरे के लिए नजरअंदाज करके यदि हम हैदराबाद की पिच का इतिहास देखें तो इसमें कोई शक नहीं कि यह स्पिनरों की मददगार रही है. लेकिन भारत की ज्यादातर पिचें ऐसी ही हैं. इसलिए इसमें कोई हैरानी की बात नहीं. चूंकि टेस्ट सीरीज की शुरुआत हैदराबाद से यानी भारत के दक्षिणी हिस्से से हो रही है, जहां अपेक्षाकृत गर्मी है तो स्पिनरों के लिए थोड़ी बेहतर स्थिति होना स्वाभाविक है. वैसे भी हैदराबाद, चेन्नई जैसी भारत की पिचों पर टेस्ट मैच के दूसरे दिन से टर्न मिलना शुरू हो जाता है.

IND vs ENG: रिेंकू सिंह की किस्मत जागेगी या दिग्गज करेगा वापसी! कोहली को रिप्लेस करने के 4 दावेदार

अगर हैदराबाद की पिच पर पहले दिन से भी टर्न मिलना शुरू होता है तो यह दोनों टीमों के लिए ही होगा. ऐसा नहीं है कि भारतीय स्पिनर इसका फायदा उठाएंगे और इंग्लैंड के नहीं. केविन का बयान इंग्लैंड की संभावित हार के बहाने के तौर पर सामने आया है. दुनिया की सभी मेजबान टीमें अपनी ताकत के अनुरूप पिचें तैयार करवाती हैं.

इंग्लैंड के ‘बैजबॉल’ का फायदा उठाने को तैयार भारत का लाडला, बोला- मुझे मिलेंगे ज्यादा विकेट…

हाल ही में जब भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर थी, तब सभी ने देखा कि पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए कितनी मदद थी. यह अलग बात है कि भारत ने दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पटलवार कर मैच जीत लिया. यानी अफ्रीकी रणनीति उलटी पड़ गई. ऐसा इसलिए हुआ कि भारत की गेंदबाजी संतुलित है. अगर घर में हमारी ताकत स्पिन बॉलिंग है तो हमारा पेस अटैक भी बेहतरीन है. यही वजह है कि भारत हैदराबाद टेस्ट में ज्यादा यकीन के साथ उतर रहा है, जबकि इंग्लैंड की टीम बहाने बनाने लगी है.

Tags: India Vs England, Kevin Pietersen, Ravichandran ashwin, Ravindra jadeja

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here