[ad_1]
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई बड़ी फिल्में लगी हुई हैं। इन फिल्मों में महेश बाबू की ‘गुंटूर कारम’, तेजा सज्जा की ‘हनुमान’ और विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ ‘मेरी क्रिसमस’ में शामिल हैं। इसके अलावा हाल ही में रिलीज हुई पंकज त्रिपाठी स्टारर ‘मैं अटल हूं’ भी सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करा रही हैं। बॉक्स ऑफिस पर ये सभी फिल्में एक-दूसरे को जबर्दस्त टक्कर देने में लगी हुई हैं। इन सभी फिल्मों में कौन सबसे आगे चल रहा है, ये तो इनके बॉक्य ऑफिस कलेक्शन से पता चलेगा। तो आइए जानते हैं सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर इन सभी फिल्मों का क्या हाल रहा…
हनुमान
मैं अटल हूं
पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मैं अटल हूं’ दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित ये फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रवि जाधव के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाई है। फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म चौथे दिन 80 लाख की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म अब तक 6.45 करोड़ की कमाई कर ली है।
गुंटूर कारम
महेश बाबू स्टारर ‘गुंटूर कारम’ बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से अच्छा प्रदर्शन कर रही है। महेश बाबू ने इस फिल्म से लंबे वक्त के बाद पर्दे पर अपनी वापसी की है। महेश की इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। सोमवार को यानी कि 11वें दिन फिल्म ने 1.25 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ ही ‘गुंटूर कारम’ ने अब तक 119.10 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
मेरी क्रिसमस
[ad_2]
Source link