Home Sports Video: शोएब मलिक का बुरा हाल, बांग्लादेश टी20 लीग में हुए शर्मसार

Video: शोएब मलिक का बुरा हाल, बांग्लादेश टी20 लीग में हुए शर्मसार

0
Video: शोएब मलिक का बुरा हाल, बांग्लादेश टी20 लीग में हुए शर्मसार

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ 10 साल पुराने रिश्ते को पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने फिर शादी करने का फैसला लिया. पाक अभिनेत्री सना जावेद के साथ निकाह की तस्वीरों को हाल में साझा करने वाले इस खिलाड़ी के नाम एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ा गया है. टी20 फॉर्मेट में खेलते हुए शोएब मलिक ने कुछ ऐसा कर दिया जिसकी वजह से उनके नाम ऐसा रिकॉर्ड आया जिसे वह कभी भी याद नहीं करना चाहेंगे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन दुनिया भर की टी20 लीग में हिस्सा लेना जारी रखा है. बांग्लादेश में खेली जा रही हालिया बांग्लादेश प्रीमियर लीग के एक मुकाबले में उनको नाम बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया. एक ही ओवर में शोएब मलिक ने तीन नो बॉल डाले. किसी भी स्पिनर के लिए नो बॉल करना बेहद शर्मनाक होता है और यही बात कमेंट्री के दौरान भी वहां मौजूद कमेंटेटर ने दोहराई.

शोएब मलिक का शर्मनाक रिकॉर्ड वाला ओवर
बांग्लादेश प्रीमियर लीग में फॉर्च्यून बरिशाल की तरफ से खेल रहे शोएब मलिक ने खुलना टाइगर्स के खिलाफ मैच में एक ही ओवर में तीन नो बॉल डाला. इंटरनेशनल या घरेलू टी20 मुकाबले में इससे पहले किसी भी स्पिन गेंदबाज ने ऐसा नहीं किया था. चौथा ओवर की चौथी गेंद नो बॉल डालने के बाद उन्होंने आखिरी दो गेंद भी नो डाली.



शोएब मलिक की टीम हारी
फॉर्च्यून बरिशाल ने खुलना टाइगर्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 187 रन का स्कोर खड़ा किया था. आखिरी में बल्लेबाजी करने उतरे शोएब मलिक ने 6 बॉल पर 5 रन बनाए. मुश्फिकुर रहीम ने 68 जबकि कप्तान तमीम इकबाल ने 40 रन की पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करते हुए टाइगर्स ने 18 ओवर में ही 2 विकेट गंवाकर जीत दर्ज कर ली. कप्तान अनामुल हक ने 63 रन की नाबाद पारी खेली जबकि इविन लुईस ने 53 और अफीफ हुसैन ने 41 रन की पारी खेली.

Tags: Sania mirza, Shoaib Malik



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here