[ad_1]
नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच शुरू होने से एक दिन पहले भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लिश लायंस (India A vs England Lions) की बुरी गत बना दी. इंग्लैंड लायंस का बुरा हाल करने में इंग्लैंड ए के 3 गेंदबाजों आकाशदीप, यश दयाल और वॉशिंगटन सुंदर का बहम रोहल रहा. आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलने वाले आकाशदीप ने सबसे अधिक चार विकेट झटके. इंग्लैंड लायंस के 11 में से 7 बैटर दहाई की संख्या भी नहीं छू सके.
इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच बुधवार को दूसरा अनऑफीशियल टेस्ट मैच शुरू हुआ. इंग्लैंड लायंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की, लेकिन यह फैसला उसे रास नहीं आया. इस चार दिवसीय मैच में इंग्लैंड लायंस की टीम टी20 मैच के जैसा स्कोर भी नहीं बना सकी और महज 152 रन पर आउट हो गई. उसकी ओर से ओलिवर प्राइस ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए. ब्राइडन कर्स ने 31 रन का योगदान दिया.
भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो बंगाल के लिए खेलने वाले आकाशदीप ने सबसे अधिक 4 विकेट झटके. यश दयाल और वॉशिंगटन सुंदर ने दो-दो विकेट अपने नाम किए. अर्शदीप सिंह और सौरभ कुमार के नाम एक-एक विकेट रहा.
इंडिया ए ने बेहतरीन बॉलिंग करने के बाद बैटिंग में भी धमाकेदार शुरुआत की. उसने 20 ओवर में बिना विकेट खोए 81 रन बना लिए. 20 ओवर के खेल के बाद देवदत्त पडिक्कल 45 रन बनाकर नाबाद थे. वहीं कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन 35 रन बनाकर क्रीज पर थे.
.
Tags: India Vs England, Washington Sundar
FIRST PUBLISHED : January 24, 2024, 16:40 IST
[ad_2]
Source link