Home Breaking News कांस्टेबल बना डिप्टी कलेक्टर: किसान के बेटे ने पूरा किया मां-बाप का सपना, चार से पांच घंटे पढ़कर रचा कीर्तिमान

कांस्टेबल बना डिप्टी कलेक्टर: किसान के बेटे ने पूरा किया मां-बाप का सपना, चार से पांच घंटे पढ़कर रचा कीर्तिमान

0
कांस्टेबल बना डिप्टी कलेक्टर: किसान के बेटे ने पूरा किया मां-बाप का सपना, चार से पांच घंटे पढ़कर रचा कीर्तिमान

[ad_1]

PCS Result 2024 UP Police Constable become Deputy Collector Farmer son fulfilled his parents dream

PCS Result 2024
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हर किसी को सपने देखने चाहिए और सपने भी बड़े ही होने चाहिए ताकि जब वो साकार हों तो हर किसी के मुंह से निकले वाह क्या बात है कुछ ऐसा ही कर दिखाया है यूपी के हरदोई में पुलिस विभाग में तैनात आरक्षी दीपक सिंह ने इन्होंने यूपीपीएससी से पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रदेश में 20वीं रैंक हासिल की है।

हरदोई पुलिस में तैनात आरक्षी दीपक सिंह जो कि मूलरूप से जनपद बाराबंकी के रहने वाले हैं इन्होंने पीसीएस की परीक्षा में 20वीं रैंक हासिल कर डिप्टी कलेक्टर का पद पा लिया है। आपको बतादें की दीपक ने वर्ष 2018 में उत्तर प्रदेश पुलिस में नियुक्ति पाई थी और उनकी पहली पोस्टिंग हरदोई में ही हुई थी तब से ये यहीं पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे हैं।

जब आने लगे बड़े अधिकारियों के फोन

दीपक सिंह के डिप्टी कलेक्टर बनते ही पुलिस महकमे में खुशी की लहर दौड़ पड़ी हर कर्मचारियों की बधाइयां मिलनी लगीं वहीं दीपक तब स्तब्ध हुए जब उनके फोन पर पुलिस विभाग के कई बड़े अधिकारियों के भी फ़ोन आने लगे और उन्हें बधाई देने लगे।

खुद को मोटिवेट करने लिए बोर्ड पर लिख दिया था एसडीएम

दीपक सिंह बताते हैं कि कहीं वह अपने लक्ष्य से भटक ना जाएं इसके लिए उन्होंने अपने बिस्तर के पास एक व्हाइट बोर्ड रख लिया था जिस पर ना मिटने वाले मार्कर पेन से एसडीएम लिख लिख लिया था जैसे ही वह सोने जाते तो उन्हें बोर्ड देख कर अपने एसडीएम बनने के लक्ष्य का याद रहता और सुबह उठते ही बोर्ड को देख कर लक्ष्य प्राप्ति में जुट जाते थे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here