[ad_1]
नई दिल्ली. बिग बैश लीग (Big Bash League 2023-2024) का फाइनल मुकाबला सिडनी सिक्सर्स (Sydney Sixers) और ब्रिसबेन हीट (Brisbane Heat) के बीच खेला गया. इस मुकाबले ब्रिसबेन हीट ने शानदार जीत दर्ज की. ब्रिसबेन ने इस मुकाबले को 54 रन से जीता. ब्रिसबेन के लिए जोश ब्राउन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं, मैट रेनशॉ (Matt Renshaw) ने 181 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए.
सिडनी सिक्सर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बैटिंग करने उतरी ब्रिसबेन हीट की ओर से जोश ब्राउन और जिम्मी पीयरसन बल्लेबाजी करने के लिए आए. जोश ब्राउन ने एक बार फिर शानदार पारी खेलते हुए पचासा जड़ा. वहीं, पीयरसन सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए. मैक्सवीपनी ने 33 और मैट रेनशॉ ने तेजी से 40 रनों की पारी खेली. इस तरह ब्रिसबेन का स्कोर 166 रन पर पहुंचा. सीन एबॉट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए.
चेज करते हुए सिडनी सिक्सर्स की टीम मैच में जीत हासिल नहीं कर सकी. वे 17.3 ओवर में सिर्फ 112 रन ही बना सके. सिडनी सिक्सर्स की ओर से कोई खिलाड़ी नहीं चला है. ओपनिंग करने उतरे डेनियल हग्स 2 गेंदों में सिर्फ 1 रन बना सके. जैक एडवर्ड्स 10 गेंदों में 16. वहीं, जोश फिलिप 22 गेंदों में 23 और मोइजेज हेनरिक्स 27 गेंदों में 25 रन बना सके. जॉर्डन सिल्क भी शून्य पर आउट हो गए.
Ind vs Eng: इंग्लैंड 150 रन पर ऑल आउट हो जाएगा या… दिग्गज की भविष्यवाणी
ब्रिसबेन हीट ने दूसरी बार बीबीएल का खिताब जीता. इससे पहले उन्होंने साल 2012 में आखिरी बार खिताब जीता था. वहीं, सिडनी सिक्सर्स चौथी बार चैंपियन बनने से चूंक गई. उन्होंने इससे पहले तीन बार खिताब जीता था. साल 2011, 2019 और 2020 में बीबीएल का खिताब जीता था.
.
Tags: BBL, Big bash league
FIRST PUBLISHED : January 24, 2024, 17:06 IST
[ad_2]
Source link