[ad_1]
नई दिल्ली. इंग्लैंड और भारत के बीच टेस्ट सीरीज के आगाज में महज 24 घंटे का समय बचा हुआ है. टीम इंडिया ने अपनी कमर कस ली है. वहीं, दूसरी ओर इंग्लैंड ने भी अपनी प्लेइंग-XI का ऐलान कर दिया है. जिसके बाद इंग्लिश टीम का एक खिलाड़ी चर्चा में है वो हैं टॉम हार्टले. ये वो खिलाड़ी है जिसे कप्तान बेन स्टोक्स ने पहले ही टेस्ट में डेब्यू करने का मौका दे दिया है. अब सभी फैंस के मन में एक ही सवाल है कि आखिर कौन हैं ये टॉम हार्टले?
टॉम हार्टले को हैदराबाद की परिस्थितियों को देखते हुए प्लेइंग-XI में चुना गया है. हार्टले एक लंबे कद काठी के एक शानदार स्पिनर हैं. उन्होंने लंकाशायर तरफ से शानदार प्रदर्शन किया है. बॉब विलिस ट्रॉफी में 1 अगस्त 2020 को हार्टले ने प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया. उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. हार्टले की लंबाई 6 फीट 4 इंच है और अपनी स्पिन गेंदबाजी में वे इसका फायदा उठा सकते हैं. टेस्ट डेब्यू से पहले हार्टले वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए अपना डेब्यू कर चुके हैं. हालांकि, डेब्यू मुकाबले में उन्हें एक भी विकेट हासिल नहीं हुआ.
पिता है गोल्ड मेडलिस्ट
लंबे कद के हार्टले स्पिन में तेज गति से गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं. उनके पास 60 मील प्रति घंटे (97 किलोमीटर प्रति घंटे) से अधिक की गति से गेंद डालने की क्षमता है. यह क्षमता उन्हें भारत जैसी परिस्थितियों में संभावित गेम-चेंजर बनाती है, जहां अक्षर पटेल जैसे स्पिनर पनपे हैं. हार्टले के पिता बड़े लेवल पर धावक रह चुके हैं. उन्होंने 400 मीटर की रेस में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है.
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-XI
जैक क्रॉल, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टली, मार्क वुड और जैक लीच.
.
Tags: Ben stokes, IND vs ENG, Team india
FIRST PUBLISHED : January 24, 2024, 17:58 IST
[ad_2]
Source link