Home Sports IND vs ENG: पाकिस्तान मूल का प्लेयर के लिए खुशखबरी, भारत दौरे के लिए मिला वीजा

IND vs ENG: पाकिस्तान मूल का प्लेयर के लिए खुशखबरी, भारत दौरे के लिए मिला वीजा

0
IND vs ENG: पाकिस्तान मूल का प्लेयर के लिए खुशखबरी, भारत दौरे के लिए मिला वीजा

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी शोएब बशीर चर्चा में रहे. इंग्लैंड क्रिकेट ने दिसंबर में अपनी टीम का ऐलान कर दिया था. जिसमें शोएब बशीर को पहली बार इंग्लैंड टीम में मौका मिला. लेकिन बशीर की उम्मीदों पर पानी तब फिरा जब उन्हें वीजा के लिए 1 महीने तक पापड़ बेलने पडे़. वीजा की समस्याओं के चलते उन्हें यूएई से घर वापसी तक करनी पड़ी. लेकिन अब सीरीज से पहले उनके लिए अच्छी खबर आ चुकी है.

शोएब बशीर को वीजा नहीं मिलने को लेकर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने निराशा जताई. इससे पहले बेन स्टोक्स ने भी इस मुद्दे पर सवाल खड़े किए थे. लेकिन अब सीरीज से पहले शोएब बशीर को वीजा मिल गया है. इस बात की पुष्टि सोशल मीडिया पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने कर दी है. बोर्ड द्वारा जानकारी दी गई कि शोएब बशीर को वीजा मिल गया है. वे इस हफ्ते ही भारत के लिए रवाना हो जाएंगे. हालांकि, पहले टेस्ट में शोएब बशीर नहीं खेल सकेंगे.

shoaib bashir, Shoaib Bashir, visa issues Rohit Sharma on Shoaib Bashir, ben stokes on Shoaib Bashir, pakistani Shoaib Bashir, Shoaib Bashir, Shoaib Bashir got visa, India vs England Test Series, India vs England, India vs England 1st test, IND vs ENG Series, भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज, शोएब बशीर

क्या बोले बेन स्टोक्स?

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने शोएब बशीर को वीजा न मिलने को लेकर सवाल खड़े किए थे. उन्होंने कहा था, ‘एक कप्तान के रूप में यह हमारे लिए हताशापूर्ण है. हमने दिसंबर में ही अपनी टीम की घोषणा कर दी थी. लेकिन इसके बावजूद बशीर वीजा संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं. मैं उनका दर्द समझ सकता हूं.’ हालांकि, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने भी इस चीज को लेकर निराशा जताई.

इंग्लैंड ने पहले टेस्ट के लिए चुनी प्लेइंग-XI

जैक क्रॉल, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टली, मार्क वुड और जैक लीच.

Tags: Ben stokes, IND vs ENG

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here