[ad_1]
MS धोनी, सचिन का बिजनेस पार्टनर है 64 साल का ये साउथ एक्टर, कई स्पोर्ट्स टीमों का है मालिक, 950 करोड़ नेट वर्थ
This South Actor is the business partner of MS Dhoni and Sachin Tendulkar: क्रिकेट और फिल्म इंडस्ट्री का हमेशा ही आपस में कनेक्शन रहा है, भले ही दोनों अलग- अलग जोन हैं. यही वजह है कि ज्यादा क्रिकेटर्स की वाइफ बॉलीवुड अभिनेत्रियां ही बनती हैं. लेकिन कुछ फिल्मी सेलिब्रिटी आपसी संबंध के अलावा प्रोफेशनली तौर पर भी क्रिकेट से जुड़े रहते हैं, फिर चाहे वो मैदान पर न दिखते हों. मालूम हो कि 16 साल पहले इंडियन प्रीमियर लीग के साथ भारत में फ्रेंचाइजी खेल लीग शुरू होने के बाद से मशहूर हस्तियां खेल फ्रेंचाइजी के मालिक बनने में सबसे आगे रही हैं. चाहे वो आईपीएल में शाहरुख खान, प्रीति जिंटा या शिल्पा शेट्टी हों या पीकेएल (प्रो कबड्डी लीग) में अभिषेक बच्चन हों, अभिनेताओं ने हमेशा इन करोड़ों की फ्रेंचाइजी में निवेश किया है. लेकिन एक ऐसा नाम है जो कई खेलों से आगे है, अलग-अलग खेलों में एक या दो नहीं बल्कि चार टीमों का मालिक है. लेकिन वो खेल सुर्खियों से हमेशा ही दूर रहते हैं. आइए जानते हैं कौन है वो अभिनेता.
01

दरअसल, जिस अभिनेता के बारे में हम यहां बात कर रहे हैं बो बॉलीवुड से नहीं बल्कि साउथ सिनेमा से ताल्लुक रखता है. और वो 100 से ज्यादा अलग- अलग भाषाओं की फिल्में में काम कर चुका है और 64 की उम्र में भी पर्दे पर राज कर रहा है. और वो कोई और नहीं बल्कि नागार्जुन हैं.
02

तेलुगु सुपरस्टार नागार्जुन भारत के सबसे अमीर अभिनेताओं में से एक हैं, वो इस मुकाम पर अपनी फिल्मों की सफलता, बिग बॉस तेलुगु की मेजबानी और कुछ समझदार व्यावसायिक निर्णयों के माध्यम से पहुंचे हैं. इन निर्णयों में विभिन्न खेल टीमों में निवेश भी शामिल है.
03

साल 2012 में, नागार्जुन ने माही रेसिंग टीम इंडिया (Mahi Racing Team India) के मालिक बनने के लिए क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के साथ साझेदारी की, जो एक सुपरबाइक रेसिंग प्लेटफॉर्म एफआईएम सुपरस्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्धा करती है. अगले साल नागार्जुन इंडियन बैडमिंटन लीग की मुंबई मास्टर्स फ्रेंचाइजी के सह-मालिक बन गए. यहां उनके सह-मालिक एक और भारतीय क्रिकेट दिग्गज सुनील गावस्कर रहे.
04

अभिनेता सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में तेलुगु वॉरियर्स टीम में एक निवेशक भी रहे हैं, जो एक एग्जिबिषन क्रिकेट टूर्नामेंट है, जहां टीमों में पूरे भारत के अभिनेता शामिल होते हैं. 2017 में, नागार्जुन ने अपने खेल पोर्टफोलियो को दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेल – फुटबॉल तक विस्तारित किया है.
05

नागार्जुन के साथी तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी और सचिन तेंदुलकर के नेतृत्व में एक संघ ने इंडियन सुपर लीग में केरला ब्लास्टर्स टीम खरीदी. इस तरह से वे फिल्मों और विज्ञापनों से पैसे कमाकर क्रिकेट बिजनेस में भी अपना हाथ आजमाते हैं.
06

नागार्जुन कमाई करने के साथ- साथ चैरिटी में भी हाथ बटाते हैं. वे अपनी पत्नी अमला के साथ भारतीय पशु कल्याण बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त ब्लू क्रॉस ऑफ़ हैदराबाद के सह-संस्थापक हैं जो कि हैदराबाद का एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) है, जो जानवरों के कल्याण के लिए काम करता है. नागार्जुन एमएए टीवी एसोसिएशन द्वारा किए गए कल्याण कार्यक्रमों में भी शामिल थे. और वर्तमान में एचआईवी/ एड्स जागरूकता अभियानों के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में कार्य करते हैं. 2010 में, उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में स्थापित एक गैर-लाभकारी संस्था टीचएड्स द्वारा बनाए गए एचआईवी/एड्स एनिमेटेड सॉफ्टवेयर ट्यूटोरियल में अभिनय किया था.
07

नागार्जुन की नेट वर्थ 950 करोड़ रुपए है. फिल्म में अभिनय के जरिए उन्होंने 2 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त किए हैं. उन्हें 9 राज्य नंदी पुरस्कार और तीन फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण भी मिल चुके हैं.
अगली गैलरी
[ad_2]
Source link