[ad_1]
पिछले 12 वर्षो से दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल अवॉर्ड का आयोजन होता आ रहा है। इस अवॉर्ड समारोह के आयोजकों का मानना है कि यह अवॉर्ड असली अवॉर्ड है, क्योंकि इस अवॉर्ड का आयोजन भारत सरकार के सहयोग से होता आ रहा है। बुधवार को मुंबई में आयोजित इस अवॉर्ड शो के प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इस बारे में इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई कि अवॉर्ड शो की रूपरेखा क्या है।
चर्चा है कि दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड का आयोजन 20 फरवरी 2024 को होगा। लेकिन इस बात की जानकारी ना तो प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई और ना ही पुरस्कार के लिए नामांकन कैसे होंगे, इन नामांकनों को तय करने का आधार क्या है, इन नामित कलाकारों में से विजेताओं का चयन करने वाली ज्यूरी कौन है या फिर अगर ये पुरस्कार दर्शकों की पसंद के आधार पर दिए जा रहे हैं तो इनके लिए वोटिंग कहां होगी, इसकी कोई जानकारी कार्यक्रम के आयोजकों ने दी।
दादा साहेब दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड 2024 के प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अभिनेत्री दीया मिर्जा, अदिति राव हैदरी और नुसरत भरूचा उपस्थित रहीं। इसके अलावा जी5 के बिजनेस हेड मनीष कालरा, जियो मार्ट, सिनेपोलिस के अधिकारी और फिल्म ‘खिचड़ी 2’ की टीम से जेडी मजीठिया और अनंग देसाई मौजूद रहे। लेकिन किसी ने भी अवॉर्ड के आयोजन को लेकर बात नहीं की। मनीष कालरा ने जी5 के बारे में बात की। जेडी मजीठिया और अनंग देसाई ने बताया कि ‘खिचड़ी 2’ कब से जी5 पर स्ट्रीम होगी। जियो मार्ट और सिनेपोलिस के अधिकारियों ने सिर्फ अपनी कंपनी की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी।
Republic Day: गणतंत्र दिवस पर दर्शकों को मिलेगा मनोरंजन का जबर डोज, आ रही हैं ये फिल्में और सीरीज
[ad_2]
Source link