Home Breaking News Rahul Gandhi: ‘मुझ पर और FIR दर्ज कर ले असम पुलिस, मैं डरता नहीं’; बारपेटा में राहुल ने दिखाए आक्रामक तेवर

Rahul Gandhi: ‘मुझ पर और FIR दर्ज कर ले असम पुलिस, मैं डरता नहीं’; बारपेटा में राहुल ने दिखाए आक्रामक तेवर

0
Rahul Gandhi: ‘मुझ पर और FIR दर्ज कर ले असम पुलिस, मैं डरता नहीं’; बारपेटा में राहुल ने दिखाए आक्रामक तेवर

[ad_1]

हिमंता बिस्वा सरमा देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री है, जिसका कंट्रोलर दिल्ली में बैठा है।

पता नहीं कहां से हिमंता बिस्वा सरमा के दिमाग में आ गया कि वो राहुल गांधी को डरा सकता है।

मुझपर जितने केस लगाने हैं, लगा दो.. मैं डरने वाला नहीं हूं।

: @RahulGandhi जी

📍 असम pic.twitter.com/LvuFEVaGZv

— Congress (@INCIndia) January 24, 2024

भाजपा-RSS असम को नागपुर से कंट्रोल करना चाहते हैं, कांग्रेस नहीं करने देगी

राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि सीएम सरमा के अलावा पीएम मोदी और शाह के भी दिल ‘नफरत से भरे हुए हैं।’ उन्होंने कहा कि भाजपा-आरएसएस असम की भाषा, संस्कृति और इतिहास को मिटाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और संघ असम को नागपुर (आरएसएस मख्यालय) से चलाना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस और असम की जनता उन्हें ऐसा करने की इजाजत नहीं देगी। असम में यहीं के लोगों का शासन होगा।

CM पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए

असम में लगातार हो रहे कथित भ्रष्टाचार की तरफ इशारा करते हुए राहुल गांधी ने कहा, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा देश के ‘सबसे भ्रष्ट सीएम’ हैं। बकौल राहुल, ‘जब वह (सीएम सरमा) आपसे बात करते हैं, तो वह आपकी जमीन चुरा लेते हैं। जब आप सुपारी खाते हैं, तो वह सुपारी कारोबार पर भी कब्जा कर लेते हैं।’ राहुल का आरोप है कि सीएम सरमा ने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में भी जमीन ली है। गौरतलब है कि राहुल ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत मणिपुर से की है। यात्रा के 11वें दिन वे असम के बारपेटा में हैं। 6200 किलोमीटर की इस यात्रा में राहुल समेत कद्दावर कांग्रेसी 14 राज्यों से गुजरेंगे।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here