Home Breaking News World Update: माली में 70 लोगों की मौत, सोने की खदान ढहने से हुआ हादसा

World Update: माली में 70 लोगों की मौत, सोने की खदान ढहने से हुआ हादसा

0
World Update: माली में 70 लोगों की मौत, सोने की खदान ढहने से हुआ हादसा

[ad_1]

Gold Mine collapsed in Mali Several People killed World updates in hindi

World News
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


माली में एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें करीब 70 से अधिक लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा सोने की एक खदान ढहने के कारण हुआ है। अब तक 70 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। हालांकि, रेस्क्यू दल के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं और खदान की तलाशी कर रहे हैं। माली के राष्ट्रीय भूविज्ञान और खनन निदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी करीम बर्थे ने हादसे की पुष्टि की है। दुर्घटना दक्षिण-पश्चिमी कौलिकोरो के कंगाबा जिले की है।

खान मंत्रालय ने एक बयान जारी कर घटना पर दुख जताया है। उन्होंने हादसे पर गहरा खेद व्यक्त किया है। मंत्रालय ने आस-पास के लोगों से सुरक्षा आवश्यकताओं का पालन करने का आग्रह किया है। बर्थे ने कहा कि अब आगे कभी ऐसी घटना न हो, इसके लिए राज्य को कारीगरों की सुरक्षा व्यवस्था पर काम करना चाहिए। 

गैर मुस्लिम राजनयिकों के लिए पहला शराब स्टोर खोलेगा सऊदी अरब

सऊदी अरब अपना पहला शराब का ठेका खोलने की तैयारी कर रहा है। यह स्टोर गैर-मुस्लिम राजनयिकों के लिए होगा। ग्राहकों को मोबाइल ऐप के के जरिये पंजीकरण करना होगा। विदेश मंत्रालय से क्लीयरेंस कोड मिलने के बाद उनके लिए एक मासिक कोटा तय किया जाएगा। नया स्टोर रियाद के राजनयिक क्वार्टर में होगा। इस इलाके में कई दूतावास हैं, जहां राजनयिक रहते हैं। 

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि अन्य गैर- मुस्लिम प्रवासियों को भी शराब मिलेगी की नहीं। सऊदी अरब में लाखों प्रवासी रहते हैं। लेकिन उनमें से अधिकतर एशिया और मिस्र से आए मुस्लिम कामगार हैं। बहुत कम संख्या में अन्य संप्रदाय के प्रवासी रहते हैं। सूत्रों के मुताबिक अगले कुछ हफ्तों में ठेका के खुलने की उम्मीद है। विशेषज्ञ इसे अर्थव्यवस्था की मजबूती के रूप में देख रहे हैं।

उत्तर कोरिया ने समुद्र में दागीं कई मिसाइलें : दक्षिण कोरिया

दक्षिण कोरिया की सेना ने बुधवार को कहा कि उत्तर कोरिया ने उसके पश्चिमी तट के समीप समुद्र में कई क्रूज मिसाइल दागी हैं। इस बीच, वाणिज्यिक उपग्रह तस्वीरों से पता चला है कि उत्तर कोरिया ने अपनी राजधानी प्योंगयांग में दक्षिण कोरिया के साथ सुलह का प्रतीक ‘विशाल तोरण’ गिरा दिया है। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने पिछले हफ्ते इस स्मारक को ‘आंख का कांटा’ करार दिया था और उसे गिराने का आह्वान किया था। 

ब्रिटेन में भारतीय मूल के 3 युवा वैज्ञानिकों को मिली मान्यता मेहुल, राहुल, तन्मय

ब्रिटेन में युवा वैज्ञानिकों के एक प्रतिष्ठित पुरस्कार को नामित 9 वैज्ञानिकों में 3 भारतवंशी शोधकर्ता प्रोफेसर राहुल आर. नायर, मेहुल मलिक और तन्मय भारत शामिल हैं। ये वैज्ञानिक विज्ञान की सीमाओं को आगे बढ़ाते हुए दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए काम कर रहे हैं। इन्हें 4.80 लाख पाउंड का अनुदान मिलेगा। सभी नौ वैज्ञानिकों को 27 फरवरी को लंदन में एक ब्लैक-टाई गाला डिनर और पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया जाएगा। 

अमेरिका के इराक में ईरान समर्थित ठिकानों पर हमले

अमेरिकी मध्य कमांड ने कहा है कि सेना ने इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया समूह के ठिकानों पर हमले किए। उसने कहा, ये हमले इराक में कताइब हिजबुल्लाह (केएच) और अन्य ईरान-संबद्ध समूहों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले तीन ठिकानों पर किए गए।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here