[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय टीम (Indian Team) इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट हैदराबाद में खेल रही है. केएल राहुल भी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं. वह अपना 50वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं. ऐसा करने वाले वे छठे भारतीय बन गए हैं. इससे पहले 5 ऐसे क्रिकेटर रहे हैं जो 50 से ज्यादा टेस्ट मुकाबले खेल चुके हैं. आइए जानते हैं उन क्रिकेटर्स के बारे में जो पहले ऐसा कर चुके हैं.
लिस्ट में पहले नंबर पर विराट कोहली हैं जिन्होंने अब तक करियर में 113 टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया है. वहीं, दूसरे पर रविचंद्रन अश्विन हैं जिन्होंने अब तक 95 टेस्ट मैच खेले हैं. वहीं अश्विन और महेंद्र सिंह धोनी में ज्यादा का अंतर नहीं हैं. धोनी ने करियर में 90 टेस्ट मैच खेले. चौथे नंबर पर रवींद्र जडेजा हैं जिन्होंने 68 मैच खेले हैं. पांचवे और छठे नंबर पर क्रमश: रोहित शर्मा और केएल राहुल हैं. रोहित ने सिर्फ 54 मैच खेले हैं.
केएल राहुल ने अब तक 49 टेस्ट की 84 पारियों में 33.60 के औसत से रन बनाए हैं. अब तक उन्होंने 2755 रन बनाए हैं. उच्चतम स्कोर 199 का रहा है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाल में केएल राहुल ने शतक लगाया था. उन्होंने पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 137 गेंदों में 101 रन की पारी खेली थी. वहीं, दूसरे टेस्ट की पहली इनिंग में वे सिर्फ 8 रन बना सके थे. दूसरी इनिंग में उनकी बल्लेबाजी नहीं आई थी.
पहले दो टेस्ट से क्यों बाहर हुए कोहली? विराट के साथी ने कहा- पता चल जाएगा तो भी नहीं बताउंगा…
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में इस प्लेइंग XI के साथ उतरी है टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जड़ेजा, केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
.
Tags: India Vs England, KL Rahul, Rohit sharma, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : January 25, 2024, 12:03 IST
[ad_2]
Source link