Home Breaking News Congress-Mamata: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने ममता से की बात, जयराम रमेश बोले- आगे का रास्ता निकालेंगे

Congress-Mamata: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने ममता से की बात, जयराम रमेश बोले- आगे का रास्ता निकालेंगे

0
Congress-Mamata: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने ममता से की बात, जयराम रमेश बोले- आगे का रास्ता निकालेंगे

[ad_1]

Cong chief Kharge speaks to Mamata; Jairam Ramesh says 'will find way forward'

जयराम रमेश
– फोटो : Social Media

विस्तार


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी से बात की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने यह जानकारी देते हुए कहा कि दोनों दल आगे का रास्ता खोज लेंगे। रमेश की टिप्पणी लोकसभा चुनाव के लिए बंगाल में सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस-टीएमसी के गतिरोध के बीच आई है। बनर्जी ने एक दिन पहले घोषणा की थी कि उनकी पार्टी राज्य में अकेले चुनाव लड़ेगी। 

उनके इस बयान को ‘इंडिया’ गठबंधन और कांग्रेस के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। रमेश ने बागडोगरा हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस ममता बनर्जी के बिना ‘इंडिया’ गठबंधन के बारे में सोच भी नहीं सकती, क्योंकि वह देश में भाजपा के खिलाफ लड़ाई में अपरिहार्य हैं। उन्होंने कहा, अगर हमें बंगाल और भारत में भाजपा को हराना है तो ममता बनर्जी की बहुत जरूरत है। हमारी नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के मन में ममता जी के प्रति बहुत सम्मान है।

 

कांग्रेस महासचिव ने कहा, ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के बिना कोई भी ‘इंडिया’ गठबंधन की कल्पना नहीं कर सकता। रमेश ने कहा, हमने यात्रा में शामिल होने के लिए ममता जी को दो बार निमंत्रण भेजा था। हम सभी चाहते हैं कि वह यात्रा का हिस्सा बनें क्योंकि हमारा उद्देश्य एक ही है कि देश में व्याप्त अन्याय के खिलाफ लड़ा जाए। यात्रा के बारे में सूचना के अभाव का हवाला देते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने यात्रा से दूर रहने का फैसला किया है। कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि अगर ममता भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होती हैं तो  कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, राहुल गांधी और पार्टी में हर कोई प्रसन्न और गौरवान्वित होगा।

   

रमेश की यह टिप्पणी राहुल गांधी की ओर से राष्ट्रव्यापी अन्याय से लड़ने में विपक्षी इंडिया ब्लॉक की एकता में विश्वास जताए जाने के बाद आई है। राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ ने गुरुवार को असम से कूचबिहार जिले के बख्शीरात होते हुए पश्चिम बंगाल में प्रवेश किया।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here