Home Sports IND vs ENG: यश्स्वी जायसवाल का बल्ला, अश्विन-जडेजा की फिरकी का हल्ला, पहली शाम मेजबानों के नाम

IND vs ENG: यश्स्वी जायसवाल का बल्ला, अश्विन-जडेजा की फिरकी का हल्ला, पहली शाम मेजबानों के नाम

0
IND vs ENG: यश्स्वी जायसवाल का बल्ला, अश्विन-जडेजा की फिरकी का हल्ला, पहली शाम मेजबानों के नाम

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) की टीमों के बीच हैदराबाद में पहले टेस्ट का आगाज हो चुका है. मुकाबले का पहले दिन टीम इंडिया ने अपना दबदबा बनाया. इंग्लिश टीम ने इस मैच में टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला कर लिया. भारतीय गेंदबाजी के सामने मेहमानों की हालत पतली नजर आई. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स वन मैन आर्मी साबित हुए. उन्होंने 70 रन की कप्तानी पारी खेली और स्कोरबोर्ड पर 246 रन लगाने में अहम भूमिका निभाई.

हैदराबाद में स्पिनर्स का जलवा देखने को मिला. टीम इंडिया के फिरकी मास्टर आर अश्विन और रवींद्र जडेजा ने मिलकर कुल 6 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. दोनों गेंदबाजों ने 3-3 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा तेज गेंदबाजी में स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट झटके. वहीं, मियां मैजिक यानि सिराज गेंद से जादू नहीं चला. बल्लेबाजी में टीम इंडिया की बेहतरीन शुरुआत देखने को मिली. भारत की तरफ से युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने बल्ले से धूम मचाई. उन्होंने पहले दिन महज 70 गेंद में 76 रन ठोक दिए हैं. जायसवाल की इस पारी में 9 चौके और तीन छक्के देखने को मिले.

इंग्लैंड की बल्लेबाजी पड़ी फीकी

इंग्लैंड की तरफ से बल्लेबाजी फीकी नजर आई. जैक क्राउली और बेन डकेट की सलामी जोड़ी ने 20 और 35 रन बनाए. इसके अलावा जो रूट ने 29 जबकि दिग्गज बेयरिस्टो भी 37 रन पर अक्षर पटेल का शिकार हो गए. हालांकि, कप्तान बेन स्टोक्स ने तेज तर्रार अंदाज में 70 रन ठोके. उन्होंने पारी में 6 चौके और 3 छक्के जमाए.

रिंकू सिह फ्लॉप तो सरफराज खान की गूंज, शतक ठोक BCCI को दिखाया आईना, फिरंगियों को नजर आए तारे

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा 24 रन पर अपना विकेट दे बैठे. जायसवाल के बेहतरीन अर्धशतक की बदौलत पहले दिन भारतीय टीम ने 100 का आंकड़ा पार कर एक विकेट खोकर 119 रन बना लिए हैं. शुभमन गिल 14 रन पर नाबाद हैं.

Tags: IND vs ENG, Rohit sharma, Team india, Yashasvi Jaiswal

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here