[ad_1]
नई दिल्ली. भारत के खिलाफ 5 मैचों टेस्ट सीरीज के पहले मैच की पहली पारी में ही इंग्लिश टीम की हालत पतली होती दिखी. पहली इनिंग में इंग्लैंड की टीम सिर्फ 246 रन ही बन सकी. उनकी बैजबॉल स्ट्रेटजी भी फेल होती नजर आई. लेकिन इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) अकेले ही डटकर गेंदबाजों का सामना करते नजर आए अर्धशतक जमाया.
बेन स्टोक्स ने अपनी पारी के दौरान कुल 70 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 80 गेंदों का सामना किया. 6 चौके और 2 छक्के भी लगाए. स्ट्राइक रेट करीब 79.55 का रहा. हालांकि, बेन स्टोक्स अपनी पारी को 70 से आगे नहीं ले सके. फॉर्म में दिखाई दे रहे स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल ने उन्हें चलता किया. टेस्ट क्रिकेट में बेन स्टोक्स का यह 31वां अर्धशतक था.
इंग्लिश दिग्गज की प्रीडिक्शन- इंंग्लैंड 450 बनाएगा… भड़के फैंस ने जमकर लगाई लताड़
आर अश्विन, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल की तिकड़ी ने इंग्लैंड की पहली पारी महज 246 रन पर समेट दिया. अश्विन ने पहली पारी में 3 विकेट, अक्षर पटेल ने 2 और रवींद्र जडेजा ने भी 3 विकेट लिए. वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी 2 विकेट लिए. मोहम्मद सिराज को एक भी विकेट नहीं मिला. भारत के लिए सबसे अधिक ओवर रविचंद्रन अश्विन ने (21) डाले.
.
Tags: Ben stokes, India Vs England
FIRST PUBLISHED : January 25, 2024, 17:05 IST
[ad_2]
Source link