Home Breaking News India-France: आज से भारत की दो दिवसीय यात्रा पर मैक्रों; रक्षा-व्यापार से जुड़े समझौतों पर होगा फोकस

India-France: आज से भारत की दो दिवसीय यात्रा पर मैक्रों; रक्षा-व्यापार से जुड़े समझौतों पर होगा फोकस

0
India-France: आज से भारत की दो दिवसीय यात्रा पर मैक्रों; रक्षा-व्यापार से जुड़े समझौतों पर होगा फोकस

[ad_1]

Emmanuel Macron two-day India visit PM Modi india France Republic Day Know all updates in hindi

पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों।
– फोटो : Twitter

विस्तार


गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज जयपुर से भारत की अपनी दो दिवसीय यात्रा शुरू करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी भी मैक्रों की अगवानी के लिए जयपुर पहुंचेंगे। होटल ताज रामबाग पैलेस में दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक होनी है। दोनों नेता रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, जलवायु परिवर्तन, स्वच्छ ऊर्जा और छात्रों और पेशेवरों के वीजा संबंधी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा मोदी और मैक्रों के बीच हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सहयोग बढ़ाने, लाल सागर की स्थिति, हमास-इस्राइल संघर्ष और यूक्रेन में युद्ध पर भी विचार-विमर्श करने की उम्मीद है।

दोनों नेता जयपुर में करीब छह घंटे बिताएंगे। वे जयपुर में जंतर-मंतर, हवामहल और आमेर का किला घूमेंगे। एक रोड शो और रात्रिभोज भी किया जाएगा। इसके बाद दोनों नेता गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचेंगे। फ्रांस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि भारत के राष्ट्रीय दिवस समारोह का निमंत्रण अभूतपूर्व है। यह भारत-फ्रांस के बीच आपसी विश्वास और अटूट मित्रता को दर्शाता है।  

आज लोगों के लिए बंद रहेगा आमेर का किला

राजस्थान सरकार ने इस हाईप्रोफाइल दौरे के लिए 25 जनवरी को आमेर किले को आम पर्यटकों के लिए बंद कर दिया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार फ्रांसीसी राष्ट्रपति का विमान बृहस्पतिवार दोपहर 2:30 बजे जयपुर हवाईअड्डे पर  उतरेगा। पीएम मोदी बृहस्पतिवार शाम करीब 5:30 बजे मैक्रों का स्वागत करेंगे। और दोनों रात करीब 8:50 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

26 राफेल व तीन पनडुब्बियों की खरीद पर बात

फ्रांसीसी राष्ट्रपति की यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब दोनों पक्षों के शीर्ष वार्ताकार 26 राफेल-एम, लड़ाकू जेट और तीन फ्रांसीसी-डिजाइन वाली स्कॉर्पीन पनडुब्बियों की खरीद के लिए दो मेगा रक्षा सौदों को अंतिम रूप देने पर विचार कर रहे हैं।

साझेदारी होगी मजबूत

राष्ट्रपति मैक्रों की यात्रा फ्रांस-भारत रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करेगी, जिसे दोनों नेताओं ने 14 जुलाई को पेरिस में होराइजन 2047 रोडमैप के जरिये तय किया था। मैक्रों के साथ एक मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल होगा, जिसमें एक व्यापार प्रतिनिधिमंडल के साथ-साथ ईएसए अंतरिक्ष यात्री थॉमस पेस्केट समेत स्टीफन सेजॉर्न (यूरोप और विदेशी मामले), सेबेस्टियन लेकोर्नू (सशस्त्र बल) और रचिदा दाती (संस्कृति) व अन्य प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल होंगी।

फ्रांस का 95 सदस्यीय मार्चिंग दस्ता लेगा हिस्सा

 मैक्रों शुक्रवार को मुख्य अतिथि के तौर पर गणतंत्र दिवस समारोह के गवाह बनेंगे। इस दौरान परेड में फ्रांस का 95 सदस्यीय मार्चिंग दस्ता और 33 सदस्यीय बैंड दस्ता हिस्सा लेगा। फ्रांसीसी विदेशी सेना के फ्रांसीसी मार्चिंग दल में छह भारतीय भी शामिल हैं। समारोह में फ्रांसीसी वायु सेना के दो राफेल लड़ाकू विमान और एक एयरबस ए330 मल्टी-रोल टैंकर परिवहन विमान भी शामिल होंगे।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here