Home Breaking News VIDEO : बदमाशों ने कनपटी पर पिस्टल लगाकर मांगी रंगदारी, दहशत में कारोबारी, शाकिर गैंग से जुड़े है शातिर

VIDEO : बदमाशों ने कनपटी पर पिस्टल लगाकर मांगी रंगदारी, दहशत में कारोबारी, शाकिर गैंग से जुड़े है शातिर

0
VIDEO : बदमाशों ने कनपटी पर पिस्टल लगाकर मांगी रंगदारी, दहशत में कारोबारी, शाकिर गैंग से जुड़े है शातिर

[ad_1]

Miscreants of Shakir gang demanded extortion of 5 lakh from textile businessman in Meerut

बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मेरठ में रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के भगत सिंह मार्केट में शाकिर गैंग के बदमाशों ने कपड़ा कारोबारी बाबू से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। वहीं, पीड़ित ने जान का खतरा जताते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं।

पुलिस के मुताबिक, इमलियान निवासी बाबू पुत्र हाजी इलियास कपड़ों का कारोबार करते है। आरोप लगाया कि वह बुधवार रात को भगत सिंह मार्केट से होकर गुजर रहे थे, उसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। उन पर पिस्टल तान दी और पांच लाख की रंगदारी की मांग की। इस दौरान यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई। जिसके बाद बदमाशा फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: PM Modi Rally: PM मोदी आज करेंगे चुनावी अभियान का आगाज, 2014 के चुनाव में भी बुलंदशहर से ही फूंका था बिगुल

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here