Home Sports आकाश ने अंडर19 वर्ल्ड कप में जड़ा ‘पंच’, विरोधी टीम को 150 रन बनाने में छूट गए पसीने

आकाश ने अंडर19 वर्ल्ड कप में जड़ा ‘पंच’, विरोधी टीम को 150 रन बनाने में छूट गए पसीने

0
आकाश ने अंडर19 वर्ल्ड कप में जड़ा ‘पंच’, विरोधी टीम को 150 रन बनाने में छूट गए पसीने

[ad_1]

नई दिल्ली. आईसीसी अंडर19 वर्ल्ड कप में युवा क्रिकेटर धूम मचा रहे हैं. अब आकाश चंद को ही लीजिए. इस युवा पेसर ने अंडर-19 अफगानिस्तान की टीम के 5 विकेट झटककर उसे घुटने के बल ला दिया. अफगानिस्तान की टीम इन झटकों से लड़खड़ाई कि उसने अपने 8 विकेट महज 88 रन पर गंवा दिए. अफगानिस्तान के 5 बैटर खाता भी नहीं खोल सके. नेपाल के आकाश चंद ने 2 दिन पहले ही पाकिस्तान की हालत भी खराब कर दी थी. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट झटके थे.

अंडर19 वर्ल्ड कप में शुक्रवार को अंडर-19 नेपाल और अंडर-19 अफगानिस्तान की टीमों का मुकाबला हुआ. दक्षिण अफ्रीका के ईस्ट लंदन में खेला गया यह मुकाबला नेपाल के आकाश चंद के नाम रहा. आकाश ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरे अफगानिस्तानी टीम को एक-एक के बाद पांच झटके दिए. खास बात यह कि आकाश ने अफगान बैटिंग लाइनअप के टॉप-6 बैटर्स में से ये 5 शिकार किए.

अफगानिस्तान के लिए अल्लाह मोहम्मद गजनफर ने सबसे अधिक 37 रन बनाए. गजनफर के अलावा सिर्फ हसन एसकील (20), कप्तान नसीर खान (31)और फरीदून दाऊदई (29) ही दोहरी रनसंख्या को छू सके. नसीर खान और फरीदून दाऊदई ने 88 रन पर 8 गंवा चुकी टीम को 145 रन तक पहुंचाया. नेपाल के लिए आकाश चंद के अलावा ने बेहतरीन बॉलिंग की. दीपेश कंडेल ने 2 विकेट झटके. गुलशन झा, तिलक भंडारी और सुभाष भंडारी ने एक-एक विकेट लिए.

Tags: Under19 world cup

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here