Home World ड्रग्स ओवरडोज ने ली एडल्ट फिल्म एक्ट्रेस की जान, बॉयफ्रेंड की भी घर में मिली लाश

ड्रग्स ओवरडोज ने ली एडल्ट फिल्म एक्ट्रेस की जान, बॉयफ्रेंड की भी घर में मिली लाश

0
ड्रग्स ओवरडोज ने ली एडल्ट फिल्म एक्ट्रेस की जान, बॉयफ्रेंड की भी घर में मिली लाश

[ad_1]

Jesse Jane Death: एडल्ट फिल्म स्टार जेसी जेन(Jesse Jane) का 43 साल की उम्र में निधन हो गया है. जेसी जेन का असली नाम सिंडी हॉवेल(Cindy Howell) है. न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, ओवरडोज ड्रग्स लेने की वजह से इनकी मौत हुई है. जेसी जेन बुधवार को ओक्लाहोमा(Oklahoma) में अपने घर में मृत पाई गईं थीं. पुलिस के अनुसार जेसी का बॉयफ्रेंड ब्रेट हसन मुएलर(Brett Hasenmueller) भी मृत अवस्था में पाए गए हैं. ओक्लाहोमा के मूर पुलिस विभाग के लेफ्टिनेंट फ्रांसिस्को फ्रैंको(Lieutenant Franco) ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि दोनों मौतों की उच्च स्तरीय जांच की जा रही है.

जेसी जेन का करियर

जेन का जन्म 16 जुलाई 1980 को फोर्ट वर्थ, टेक्सास में सिंथिया एन हॉवेल में हुआ था. उन्होंने 1998 में मूर हाई स्कूल से ग्रेजुएशन किया था. जेसी जेन 2003 में एडल्ट फिल्म ‘बेवॉच: हवाइयन वेडिंग'(Baywatch: Hawaiian Wedding) से अपने करियर की शुरुआत की थी. जेसी ने 2006 में ओक्लाहोमा गजट के एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका परिवार ओक्लाहोमा सिटी क्षेत्र में बस गया है. इसी इंटरव्यू में उन्होंने ये भी बताया था कि उनके माता-पिता टिंकर एयर फोर्स बेस में काम करते थे. जेसी जेन एक बार एक ब्यूटी कांटेस्ट में सबसे अधिक फीस ली थी, जो पोर्नोग्राफिक फिल्मों की दुनिया के लिए अब तक का सबसे अधिक फीस है. 

सबसे महंगी फिल्म ‘पाइरेट्स 2’
अपने करियर में, जेन ने प्लेबॉय चैनल के लिए दो शो, ‘नॉटी एमेच्योर होम वीडियो'( Naughty Amateurs Home Videos) और ‘नाइट कॉल्स'(Night Calls) की भी मेजबानी की है. इनको कई उद्योग प्रकाशनों से ढ़ेर सारे अवार्ड मिल चुके हैं. जेसी जेन कई बड़ी फिल्में कर चुकी हैं. इनकी अब तक की सबसे महंगी फिल्म ‘पाइरेट्स'(Pirates) है. ये 2005 में रिलीज हूई थी, और उस समय इस फिल्म को बनाने में 10 लाख डॉलर लगे थे. इसके सीक्वल ‘पाइरेट्स 2′(Pirates II) 2008 में आई थी, इस फिल्म की बजट 80 लाख थी. जेसी जेन 2007 में पार्न इंडस्ट्री को अलविदा बोल दिया था. 

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here