Home Breaking News यूपी: गणतंत्र दिवस पर मथुरा में बवाल, पथराव संग चले लाठी डंडे; मौके पर पहुंचा पुलिस फोर्स

यूपी: गणतंत्र दिवस पर मथुरा में बवाल, पथराव संग चले लाठी डंडे; मौके पर पहुंचा पुलिस फोर्स

0
यूपी: गणतंत्र दिवस पर मथुरा में बवाल, पथराव संग चले लाठी डंडे; मौके पर पहुंचा पुलिस फोर्स

[ad_1]

Ruckus in Mathura on Republic Day stones pelted Police force reached spot

पथराव के बाद मौैके पर पहुंची पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मथुरा के परखम गांव में गणतंत्र दिवस की सुबह दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद जमकर पथराव और लाठी डंडे चले। इस घटना में तीन लोग गभीर घायल हैं। मौके पर भारी तादाद में पुलिस मौजूद है। 

बताया जा रहा कि बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों के कुछ लोगों में हल्का विवाद हुआ था। तब मामला शांत हो गया। शुक्रवार सुबह एक पक्ष के लोग डीजे चला रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के एक युवक को पीट दिया। इसके बाद विवाद बढ़ गया। कुछ ही देर में दूसरे पक्ष के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते दोनों और से भीषण पथराव होने लगा।

इस दौरान फरसे भी चले। इससे तीन लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही फरह सहित आसपास के थानों से पुलिस फोर्स मोके पर पहुंच गया। पुलिस ने लोगों को खदेड़ कर विवाद शांत कराया। फिलहाल गांव में भारी तनाव का माहौल है। दहशत के चलते लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। प्रशासन के अधिकार भी मौके पर पहुंच गए हैं।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here