Home Sports सहवाग से भी खूंखार बल्लेबाजी, 21 छक्के जमाकर अग्रवाल ने ठोकी ट्रिपल सेंचुरी

सहवाग से भी खूंखार बल्लेबाजी, 21 छक्के जमाकर अग्रवाल ने ठोकी ट्रिपल सेंचुरी

0
सहवाग से भी खूंखार बल्लेबाजी, 21 छक्के जमाकर अग्रवाल ने ठोकी ट्रिपल सेंचुरी

[ad_1]

नई दिल्ली. शुक्रवार को भारतीय बल्लेबाज तन्मय अग्रवाल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए रणजी ट्रॉफी में तिहरा शतक जमा डाला. फर्स्टक्लास मुकाबले में टी20 जैसी आक्रामक बल्लेबाज करते हुए इस बैटर ने छक्के चौकों की बौछार कर डाली. अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेलने उतरे तन्मय अग्रवाल की नाबाद पारी की बदौलत टीम ने महज 1 विकेट के नुकसान पर दिन का खेल खत्म होने तक 529 रन बना डाले.

रणजी ट्रॉफी में शुक्रवार से शुरू हुए हैदराबाद और अरुणाचल प्रदेश के मुकाबले में रनों की बरसात देखने को मिली. पहले गेंदबाजी करते हुए हैदराबाद ने अरुणाचल प्रदेश की टीम के 172 रन के स्कोर पर ढेर कर दिया. इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक महज 1 विकेट गंवाकर 529 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर डाला. ओपनिंग जोड़ी ने मिलकर 449 रन की साझेदारी कर डाली. तन्मय अग्रवाल 323 रन की पारी खेलकर नाबाद लौटे और मैच के दूसरे दिन 400 रन के जादुई आंकड़े तक पहुंचना चाहेंगे.

तन्मय अग्रवाल ने जड़ा तिहरा शतक
रणजी ट्रॉफी में तिहरा शतक जमाने वाले बैटर की लिस्ट में अब तन्मय अग्रवाल का नाम भी शामिल हो गया है. उन्होंने एक ऐसी पारी खेली जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. महज 160 गेंद पर 323 रन बनाकर वह पहले दिन नाबाद लौटे. इस पारी में उनके बल्ले से कुल 21 छक्के देखने को मिले वहीं इस ट्रिपल सेंचुरी तक पहुंचने के लिए 33 चौके भी जमाए. 200 की तूफानी स्ट्राइक रेट से उन्होंने इस पारी में रन कूट डाले.

तन्मय ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

तन्मय अग्रवाल ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 147 गेंदों में सबसे तेज फर्स्ट क्लास ट्रिपल सेंचुरी का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के मार्को माराइस का रिकॉर्ड तोड़ा, 2017 में ईस्टर्न प्रोविंस के खिलाफ बॉर्डर के लिए 191 गेंदों में 300 रन बनाए थे

हैदराबाद को मिली बड़ी बढ़त
अरुणाचल प्रदेश की टीम पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए महज 172 रन के स्कोर पर ही सिमट गई थी. हैदराबाद की टीम ने तन्मय अग्रवाल और राहुल सिंह की धुंआधार साझेदारी की बदौलत बड़ी बढ़त हासिल की. दिन का खेल खत्म होने के वक्त हैदराबाद के पास 357 रन की बढ़त हासिल थी. कप्तान राहुल ने 105 बॉल पर 185 रन की पारी खेली जिसमें 26 चौके और 3 छक्के लगाए.

Tags: Ranji Trophy

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here