[ad_1]
नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट का दूसरा दिन भी भारत के पक्ष में नजर आया. पहले दिन टीम इंडिया के गेंदबाजों के सामने मेहमान भीगी बिल्ली साबित हुए. हालांकि, कप्तान बेन स्टोक्स ने बल्ले का कमाल दिखाया और 70 रन की शानदार पारी खेली. इंग्लिश टीम 246 रन पर सिमट गई थी. जिसके बाद टीम इंडिया की बल्लेबाजी का वार देखने को मिला. पहले दिन भारत ने ताबड़तोड़ अंदाज में 119 रन बना लिए थे. वहीं, दूसरे दिन भी टीम इंडिया की बैटिंग का दबदबा कायम रहा और दिनभर इंग्लिश गेंदबाज संघर्ष करते दिखे.
पहले दिन 76 रन बनाने वाले युवा बल्लेबाज दूसरे दिन बल्ले का कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो सके. जायसवाल महज 20 रन से अपने शतक से चूक गए. वहीं, शुभमन गिल भी 23 रन बनाकर अपना विकेट दे बैठे. हालांकि, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया. केएल राहुल ने कमाल की बल्लेबाजी की और 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 86 रन की शानदार पारी को अंजाम दिया. दूसरे छोर पर रवींद्र जडेजा की तलवार की धार भी देखने को मिली. उन्होंने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 81 रन बना लिए हैं. अब देखना होगा कि अगले दिन वे इस पारी को शतक में तब्दील करने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं.
500 रन बना सकता है भारत
शोएब मलिक पर लगे फिक्सिंग के आरोप, तो पाक क्रिकेटर का आया यह जवाब
दूसरे दिन श्रेयस अय्यर ने आक्रामक प्रदर्शन दिखाया. उन्होंने 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 35 रन की पारी खेली. दूसरी ओर केएस भरत ने भी शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 41 रन की पारी खेली. इन शानदार पारियों की बदौलत भारतीय टीम 500 रन की ओर बढ़ती नजर आ रही. दिन के अंत तक 421 रन बना लिए हैं. अक्षर पटेल 35 रन पर नाबाद खेल रहे हैं. इंग्लिश टीम की तरफ से टॉम हार्टले और जो रूट ने 2-2 विकेट अपने खाते जोड़े.
.
Tags: IND vs ENG, KL Rahul, Ravindra jadeja, Team india
FIRST PUBLISHED : January 26, 2024, 17:47 IST
[ad_2]
Source link