[ad_1]
छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक पर खुद को साबित कर चुकीं अभिनेत्री मृणाल ठाकुर कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं। इतना ही नही मृणाल सीता रामम, हाय नन्ना और कई अन्य साउथ फिल्मों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं। इसी कड़ी में अभिनेत्री अपने हालिया इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। अभिनेत्री से हाल ही में अधिक हिंदी रोमांटिक फिल्में न करने के बारे में पूछा गया, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि वह फिल्म निर्माताओं के सामने खुद को साबित करके थक गई हैं। अभिनेत्री के चौंकाने वाले खुलासों ने उन्हें हेडलाइंस का हिस्सा बना दिया है।
हालिया इंटरव्यू में जब मृणाल ठाकुर से पूछा गया कि क्या वह हिंदी रोमांटिक फिल्मों में काम करेंगी, तो उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता, मैं अभी तक इतनी लोकप्रिय नहीं हूं कि मुझे कोई लव स्टोरी मिल सके। क्या मैं गलत हूं? एक लव स्टोरी पाने के लिए मुझे लोकप्रिय होना होगा, नहीं? मुझे बहुत सारी फिल्में ऑफर हो रही हैं, लेकिन रोमांटिक फिल्में बिल्कुल नहीं।’
Ayushmann Khurrana: दिल्ली में आयुष्मान खुराना, ऐतिहासिक गणतंत्र दिवस परेड का बनेंगे हिस्सा
[ad_2]
Source link