[ad_1]

आयुष बदोनी
– फोटो : IPL
विस्तार
भारत के प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में एक शर्मनाक घटना घटी है। दिल्ली की टीम पर भेदभाव का आरोप लगा है। टीम के बेस्ट बल्लेबाज आयुष बदोनी, जो कि पिछले कुछ समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं, उन्हें टीम ने सबक सिखाने के लिए होटल में रुकने कहा। आरोप है कि आयुष के साथ दिल्ली टीम के सीनियर अधिकारियों ने भेदभाव किया। हालांकि, बदोनी को बाहर कर भी दिल्ली टीम की स्थिति नहीं सुधरी और टीम रणजी ट्रॉफी ग्रुप-डी के मैच में उत्तराखंड के खिलाफ मोहाली में 147 रन पर ऑलआउट हो गई।
दिल्ली की स्थिति इतनी खराब रही है कि टीम पांच बार 200 का आंकड़ा भी नहीं छू सकी है। टीम की तरफ से उच्चतम व्यक्तिगत पारी 49 रन की रही है जो वैभव कांडपाल ने पिछले मैच में बनाए थे। वहीं, उत्तराखंड के खिलाफ यश धुल ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। उत्तराखंड ने दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट गंवाकर 98 रन बना लिए हैं। नवदीप सैनी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।
[ad_2]
Source link