Home Sports छत्तीसगढ़ बनाम आंध्र प्रदेश के बीच भिड़ंत, इस खिलाड़ी ने ठोका शतक, देखें स्कोर

छत्तीसगढ़ बनाम आंध्र प्रदेश के बीच भिड़ंत, इस खिलाड़ी ने ठोका शतक, देखें स्कोर

0
छत्तीसगढ़ बनाम आंध्र प्रदेश के बीच भिड़ंत, इस खिलाड़ी ने ठोका शतक, देखें स्कोर

[ad_1]

रामकुमार नायक/रायपुर. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI पिछले 5 जनवरी से रणजी ट्रॉफी 2023-24 का आयोजन कर रहा है. जिसमें ग्रुप बी में छत्तीसगढ़ की टीम का चौथा मैच दिनांक 26 से 29 जनवरी 2024 तक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में छत्तीसगढ़ बनाम आंध्र प्रदेश के बीच खेला जाएगा. शुक्रवार से मैच की शुरुआत हो चुकी है.

राजधानी रायपुर में शुष्क मौसम के बीच शुक्रवार को मैच की शुरुआत हुई. छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. आंध्र प्रदेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 90 ओवरों में 4 विकेट खोकर 277 रन बना लिए है. आंध्रप्रदेश के पी कुमार ने 56 गेंदों पर 24 रन, कप्तान आर भुई ने 201 गेंदों पर 120 रन बनाए. हनुमा विहारी ने 243 गेंदों पर 119 रन बनाते हुए नाबाद मैदान पर डटे हैं. हनुमा विहारी अबतक ने 3 छक्के, 15 चौके जड़े हैं.

छत्तीसगढ़ की ओर से एम रवि किरन ने 2 विकेट, वासुदेव बरेथ और सौरभ मजुमदार 1-1 विकेट लेने में सफल हुए. आंध्र प्रदेश की ओर से कप्तान रिक्की भुई ने शतकीय पारी खेलते हुए 120 रन और हनुमा विहारी ने 120 रन नाबाद बनाए. पहले दिन की समाप्ति पर आंध्र प्रदेश  की टीम ने 4 विकेट पर 277 रन बना लिए हैं.

Tags: Chhattisagrh news, Local18, Raipur news, Ranji Trophy, Sports news

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here