[ad_1]
नई दिल्ली. रणजी ट्रॉफी में अभी तक कई टीमों की तरफ से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिले. लेकिन बिहार समेत कुछ टीमों की हालत पतली नजर आई. अभी तक इस टीम को एक भी जीत नसीब नहीं हुई है. लेकिन अब चौथे मुकाबले में इस टीम ने केरल को शानदार अंदाज में चुनौती पेश की है. टीम के कप्तान आशुतोष ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर लिया. बिहार की तरफ से 2 अर्धशतकीय पारियां और एक शतक देखने को मिला.
बिहार की तरफ से सलामी बल्लेबाज पियूष कुमार सिंह ने 51 रन की पारी को अंजाम दिया. इसके बाद एस गनी ने 120 रन की शानदार पारी खेली. वहीं, मिडिल ऑर्डर में बिपिन सौरभ 60 रन की जोरदार पारी को अंजाम दिया. इन पारियों की बदौलत बिहार की टीम ने पहली पारी में 270 रन बना लिए. वहीं, जब बारी गेंदबाजी की आई तो गेंदबाजों ने भी केरला के बल्लेबाजों को संघर्ष करने पर मजबूर कर दिया. केरला की टीम 227 रन पर ही सिमट गई.
4 मैच.. 666 रन.. ’12वीं फेल’ डायरेक्टर के बेटे ने मचाई खलबली, डेब्यू करते ही गुच्छों में ठोके शतक
हिमांशु सिंह ने लगाया विकेटों का चौका
बिहार के गेंदबाज हिमांशु सिंह ने कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने केरल के 4 अहम बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. इसके अलावा वीर प्रताप सिंह ने भी कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा विपुल कृष्णा ने 2 विकेट झटके. शानदार गेंदबाजी की बदौलत पूरी केरल की टीम महज 227 रन पर ही सिमट गई. अब देखना दिलचस्प होगा कि बिहार की टीम रणजी के सीजन में जीत का खाता खोलने में कामयाब हो पाती है या नहीं. यदि बिहार की टीम इस मुकाबले को जीत जाती है तो प्वाइंट्स टेबल में बड़ा फायदा हो सकता है.
.
Tags: Ranji Trophy
FIRST PUBLISHED : January 27, 2024, 21:12 IST
[ad_2]
Source link