[ad_1]

यानिक सिनर और दानिल मेदवेदेव
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऑस्ट्रेलियन ओपन में पुरुष एकल का फाइनल रूस के दानिल मेदवेदेव और इटली के यानिक सिनर के बीच खेला जा रहा है। दोनों खिलाड़ी पहली बार इस टूर्नामेंट को जीतने उतरे हैं। मेदवेदेव एक ग्रैंडस्लैम जीत चुके हैं। उन्होंने 2021 में यूएस ओपन अपने नाम किया था। दूसरी ओर, यानिक सिनर की नजर पहली बार ग्रैंडस्लैम जीतने पर है।
पहला सेट मेदवेदेव ने अपने नाम किया है। उन्होंने सिनर को 6-3 के अंतर से हराया। दूसरे सेट में भी मेदवेदेव ने तूफानी खेल दिखाया। उन्होंने सिनर को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और सेट 6-3 से अपने नाम कर लिया। इस तरह मैच में वह 2-0 से आगे हो गए। सिनर ने वापसी करते हुए तीसरा सेट 6-4 से जीत लिया है। अब उन्हें मैच में बने रहने के चौथे सेट को भी जीतना होगा। उसके बाद मुकाबला निर्णायक पांचवें सेट में पहुंच जाएगा। अगर मेदवदेव चौथे सेट में जीत लेते हैं तो वह चैंपियन बन जाएंगे।
ऑस्ट्रेलियन ओपन को 10 बाद कोई नया चैंपियन मिलेगा। पिछली बार 2014 में स्विट्जरलैंड के स्टैन वावरिंका खिताब जीते थे। उनके बाद कोई नया चैंपियन नहीं मिला। साल 2004 से स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर, सर्बिया के नोवाक जोकोविच और स्पेन के राफेल नडाल ही इस टूर्नामेंट को जीत रहे हैं। 2004 से फेडरर छह बार चैंपियन बने। जोकोविच ने उनसे ज्यादा 10 बार खिताब अपने नाम किया। वहीं, नडाल दो बार चैंपियन बने। इस बीच रूस के मराट साफिन 2005 और वावरिंका 2014 में सफल हुए थे।
सेमीफाइनल में हार गए थे जोकोविच
जोकोविच इस बार 11वीं बार चैंपियन बनने उतरे थे, लेकिन उन्हें यानिक सिनर ने सेमीफाइनल में बाहर कर दिया। वहीं, दानिल मेदवेदेव ने स्पेन के कार्लोस अल्काराज को शिकस्त दी थी।
[ad_2]
Source link