Home Breaking News ED: प्रवर्तन निदेशालय के नौवें समन के बाद दिल्ली रवाना हुए झारखंड सीएम, अधिकारी बोले- अचानक बना कार्यक्रम

ED: प्रवर्तन निदेशालय के नौवें समन के बाद दिल्ली रवाना हुए झारखंड सीएम, अधिकारी बोले- अचानक बना कार्यक्रम

0
ED: प्रवर्तन निदेशालय के नौवें समन के बाद दिल्ली रवाना हुए झारखंड सीएम, अधिकारी बोले- अचानक बना कार्यक्रम

[ad_1]

Jharkhand CM Hemant Soren leaves for sudden visit to Delhi after Fresh ED Summons

Hemant Soren
– फोटो : Social Media

विस्तार


झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय के नौवें समन के बाद सोरेन अचानक शनिवार देर रात नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। राज्य के एक अधिकारी की मानें तो सोरेन की नई दिल्ली की यात्रा की कोई योजना नहीं थी। सीएम अगले तीन दिन तक व्यस्त थे। 29 जनवरी को वे चाईबासा, 30 जनवरी को पलामू और 31 जनवरी को गिरिडीह में उनका कार्यक्रम तय था। एक अधिकारी की मानें तो वह कानूनी सलाह के लिए नई दिल्ली गए हैं।

ईडी ने लिखा पत्र

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हाल ही में सोरेन को कथित भूमि घोटाला मामले में पूछताछ के लिए एक चिट्ठी लिखी है। उन्होंने सीएम सोरेन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए 29 या 31 जनवरी को तारीख देने को कहा है। सूत्रों के अनुसार, अन्यथा एजेंसी खुद पूछताछ करने के लिए जाएगी।

सीएम सोरेन के खिलाफ ईडी की तरफ से नौ समन जारी

ईडी की तरफ से हेमंत सोरेन को अबतक नौ समन जारी किया गया है। आठवें समन में उनसे 6 जनवरी से 20 जनवरी तक पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था। इस पर हेमंत सोरेन ने 20 जनवरी को ईडी को उनके आवास पर पूछताछ के लिए आने को कहा था। ईडी के समन के खिलाफ सीएम हेमंत सोरेन सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर चुके हैं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत सोरेने की याचिका खारिज कर दी थी। 

क्या है मामला

झारखंड की राजधानी रांची में बजरा इलाके में 7.16 एकड़ जमीन से जुड़े कथित भूमि घोटाले में हेमंत सोरेन से पूछताछ होनी है। इस मामले में अब तक 14 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। गिरफ्तार हाई प्रोफाइल लोगों में 2011 बैच के आईएएस अधिकारी छवि रंजन, भानु प्रताप प्रसाद, व्यवसायी अमित अग्रवाल और बिष्णु अग्रवाल शामिल हैं। 

इस मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने हेमंत सोरेन को कई समन जारी किए थे, लेकिन समन जारी होने के बाद भी हेमंत सोरेने पूछताछ के लिए पेश नहीं हो रहे थे। बीते शनिवार को ईडी के अधिकारियों की एक टीम ने हेमंत सोरेन के आवास पर जाकर ही उनसे कई घंटे पूछताछ की। 

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here