Home Breaking News Fighter Day 3 BO Collection: तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाया ‘फाइटर’, कलेक्शन में 50 फीसदी की भारी गिरावट

Fighter Day 3 BO Collection: तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाया ‘फाइटर’, कलेक्शन में 50 फीसदी की भारी गिरावट

0
Fighter Day 3 BO Collection: तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाया ‘फाइटर’, कलेक्शन में 50 फीसदी की भारी गिरावट

[ad_1]

फिल्म ‘पठान’ की कामयाबी से आसमान में उड़े निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की बतौर निर्माता पहली फिल्म ‘फाइटर’ की उड़ान रिलीज के तीसरे दिन ही हिचकोले खाती दिख रही है। उत्तर भारत के खराब मौसम से गुजर रही ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म ‘फाइटर’ का कलेक्शन रिलीज के तीसरे दिन इसके पिछले दिन के कलेक्शन के मुकाबले आधे पर पहुंचता दिख रहा है और इन शुरुआती रुझानों ने फिल्म से जुड़े सभी लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। फिल्म हालांकि ओपनिंग वीकएंड पर सौ करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करती दिख रही है लेकिन फिल्म के कलेक्शन में तेजी लाने के लिए रविवार और उसके बाद के दिनों में काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है।

Dange Teaser: मेकर्स ने जारी किया ‘दंगे’ का टीजर, एक्शन अवतार में दिखें हर्षवर्धन और एहान भट्ट




ऋतिक रोशन की पिछली फिल्म ‘विक्रम वेधा’ के घरेलू बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कारोबार न कर पाने के चलते उनके प्रशंसक फिल्म ‘फाइटर’ से काफी उम्मीदें लगाए हुए हैं। फिल्म को सिनेमाघरों में देखते समय लोग काफी उत्साहित भी दिख रहे हैं, लेकिन ये दर्शक उस तादाद में सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच रहे हैं जितने की उम्मीद ये फिल्म बनाने वाले लगाए बैठे हैं। गुरुवार को रिलीज हुई फिल्म ‘फाइटर’ ने उम्मीद से कहीं कम ओपनिंग लेने के बाद शुक्रवार को कलेक्शन में तगड़ा उछाल देखा था, लेकिन शनिवार को ये फिल्म फिर से नीचे आ गई है।


निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की वॉयकॉम 18 स्टूडियोज के साथ बनी फिल्म ‘फाइटर’ को देखने फिलहाल उन्हीं स्थानों के दर्शक आ रहे हैं, जहां ये फिल्म लगी है। दिल्ली एनसीआर और ईस्ट पंजाब के छोटे शहरों में तमाम लोगों को ये पता ही नहीं है कि ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की कोई फिल्म भी रिलीज हुई है। फिल्म ‘फाइटर’ की मार्केटिंग टीम ने छोटे शहरों के दर्शकों को नजदीकी बड़े शहरों तक लाने की कोई ऐसी योजना नहीं बनाई है जैसी कि योजना ‘पठान’ और ‘जवान’ के मेकर्स ने की थी।


पहले दिन सिर्फ 22.50 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म ‘फाइटर’ ने शुक्रवार को 39.50 करोड़ रुपये कमाकर फिल्म बनाने वालों की बांछें खिला दी थीं, लेकिन शनिवार का दिन उनके लिए उतना ही उत्साहजनक नहीं रहा। शनिवार के रात 9 बजे तक के शुरुआत रुझानों के मुताबिक ये फिल्म शनिवार को बमुश्किल अपने शुक्रवार के कलेक्शन के आधे तक पहुंचती दिख रही है। वीकएंड के दिन पर फिल्म का कलेक्शन एकाएक करीब 50 फीसदी गिर जाना फिल्म के लिए अच्छा शकुन नहीं माना जा रहा है।


ऋतिक रोशन के करियर में अब तक पहले सप्ताहांत पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘वॉर’ रही है जिसने साल 2019 में 53.35 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेकर पहले सप्ताहांत में 166.25 करोड़ रुपये कमा लिए थे। आमतौर पर होता यही है कि पहले सप्ताहांत पर होने वाली कमाई की दूनी कमाई ही फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन बनकर रह जाती हैं। हालांकि, 10 साल पहले रिलीज हुई ऋतिक की फिल्म ‘कृष 3’ ने इस चलन को तोड़ा था और पहले सप्ताहांत 72.80 करोड़ कमाने के बावजूद फिल्म ने 244.92 करोड़ रुपये का लाइफ टाइम कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किया था।

Rajinikanth: दलपति विजय का मजाक बनाने पर रजनीकांत ने दी प्रतिक्रिया, कहा- मैं शुभचिंतक हूं, प्रतिस्पर्धी नहीं


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here