Home Breaking News Houthi Attack: अदन की खाड़ी में ब्रिटिश तेल टैंकर पर हूती का हमला, मदद के लिए भारतीय नौसेना ने उठाया ये कदम

Houthi Attack: अदन की खाड़ी में ब्रिटिश तेल टैंकर पर हूती का हमला, मदद के लिए भारतीय नौसेना ने उठाया ये कदम

0
Houthi Attack: अदन की खाड़ी में ब्रिटिश तेल टैंकर पर हूती का हमला, मदद के लिए भारतीय नौसेना ने उठाया ये कदम

[ad_1]

Houthi attack  INS Visakhapatnam deploys fire fighting team on board British oil tanker

आईएनएस विशाखापत्तनम
– फोटो : ANI

विस्तार


अदन की खाड़ी में ब्रिटिश तेल टैंकर एमवी मार्लिन लुआंडा में आग लगने की घटना के बाद भारतीय नौसेना एक्शन में है। नौसेना ने शनिवार को कहा कि उसने एमवी मार्लिन लुआंडा पर अग्निशमन प्रयासों में मदद के लिए एक टीम तैनात की है। इसमें 22 भारतीय और एक बांग्लादेशी चालक दल के सदस्य हैं।

हमले के बाद टैंकर में आग

रिपोर्टों के अनुसार, यमन के हूती आतंकियों के मिसाइल हमले के बाद टैंकर में आग लग गई। ब्रिटिश तेल टैंकर के संचालक ने कहा है कि जहाज लाल सागर पार करने के बाद अदन की खाड़ी में एक मिसाइल से टकरा गया था।

संकटग्रस्त जहाज को सहायता

नौसेना के एक प्रवक्ता के मुताबिक, एमवी मार्लिन लुआंडा के अनुरोध पर आईएनएस विशाखापत्तनम को मदद के लिए तैनात किया गया है। आईएनएस विशाखापत्तनम संकटग्रस्त जहाज में चालक दल को सहायता प्रदान करेगा। 

सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध हैं: नौसेना

भारतीय नौसेना ने कहा, ‘वह एमवी (व्यापारी जहाजों) की सुरक्षा और समुद्र में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति दृढ़ और प्रतिबद्ध है।’

भारतीय नौसेना ने निगरानी बढ़ाई

व्यापारिक जहाजों पर हमलों की हालिया घटनाओं के मद्देनजर भारतीय नौसेना भी चौकस हो गई है। इसने अरब सागर और अदन की खाड़ी में फ्रंटलाइन विध्वंसक और फ्रिगेट तैनात करके अपने निगरानी काफी बढ़ा दी है।

इस बीच, भारतीय नौसेना ने बताया कि आईएनएस विशाखापत्तनम की एक अग्निशमन टीम एमवी मार्लिन लुआंडा के लिए रवाना हुई। इसमें विशेष अग्निशमन उपकरण के साथ भारतीय नौसेना के दस कर्मी शामिल थे। उन्होंने एमवी लुआंडा के चालक दल के साथ मिलकर छह घंटे में आग पर काबू पा लिया। टीम स्थिति की निगरानी कर रही है। 

वहीं, वाणिज्यिक पोत के कप्तान ने जहाज पर आग बुझाने के लिए भारतीय नौसेना की सराहना की। उन्होंने कहा, अपनी विशेष टीम के साथ भारतीय नौसेना ने लीक से हटकर काम किया। 






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here