Home Breaking News Maratha Quota: मनोज जारंगे की भूख हड़ताल की चेतावनी से अलर्ट हुए सीएम, मसौदा अध्यादेश किया जारी

Maratha Quota: मनोज जारंगे की भूख हड़ताल की चेतावनी से अलर्ट हुए सीएम, मसौदा अध्यादेश किया जारी

0
Maratha Quota: मनोज जारंगे की भूख हड़ताल की चेतावनी से अलर्ट हुए सीएम, मसौदा अध्यादेश किया जारी

[ad_1]

CM issued draft ordinance ahead Manoj Jarange hunger strike warning Maratha Quota

Eknath Shinde
– फोटो : Social Media

विस्तार


महाराष्ट्र में मराठा आंदोलन की मांग एक बार फिर बढ़ गई है। इस बीच शुक्रवार रात महाराष्ट्र सरकार आंदोलन प्रमुख मनोज जरांगे की मांगों के संबंध में एक मसौदा अध्यादेश ले आई है। सीएम कार्यालय ने बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जारांगे की मांगो पर चर्चा करने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की और देर रात कार्यकर्ताओं से मुलाकात के लिए एक मसौदा अध्यादेश के साथ प्रतिनिधिमंडल भेजा है। बता दें, हजारों समर्थकों के साथ जारंगे ने नवी मुंबई में डेरा डाल दिया है।  

सीएम कार्यालय ने दी जानकारी

सीएम कार्यालय की मानें तो प्रतिनिधिमंडल में सामाजिक न्याय विभाग के सचिव सुमंत भांगे, औरंगाबाद संभागायुक्त मधुकर अरंगल, सीएम के निजी सचिव अमोल शिंदे सहित अन्य लोग शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जारंगे ने दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में भूख हड़ताल की योजना बनाई है। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर रात तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो वह अपने समर्थकों के साथ विरोध प्रदर्शन के लिए मुंबई में प्रवेश कर जाएंगे। 

मुंबई में भूख हड़ताल का एलान

शुक्रवार दोपहर नवी मुंबई के वाशी स्थित शिवाजी चौक पर जारंगे ने एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं एक कदम पीछे ले रहा हूं। मैंने खाना बंद कर दिया है। मैं सिर्फ पानी पी रहा हूं। अगर आज रात विभिन्न मांगों को पूरा करने के लिए अध्यादेश जारी नहीं किया गया तो मैं कल मुंबई आऊंगा। मैं कल आजाद मैदान जाऊंगा। सरकार को मुफ्त शिक्षा नीति में संशोधन करना चाहिए, ताकि लड़कियों के साथ-साथ लड़कों को भी मुफ्त शिक्षा मिल सके। सभी मराठों को “केजी से पीजी” तक मुफ्त शिक्षा मिलनी चाहिए जब तक कि पूरे समुदाय को आरक्षण नहीं मिल जाता। वर्तमान सरकारी नौकरियों में भी मराठों के लिए कुछ सीटें आरक्षित की जानी चाहिए।

पुलिस अधिकारियों ने भी की मुलाकात 

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (विशेष शाखा) वीरेंद्र मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पूर्व) विनायक देशमुख और पुलिस उपायुक्त पुरूषोत्तम कराड सहित मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के एक दल ने भी जारंगे से नवी मुंबई में मुलाकात की थी।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here