[ad_1]
नई दिल्ली. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को आईसीसी की तरफ से राहत मिल गई है. वर्ल्ड कप 2023 के दौरान श्रीलंका क्रिकेट को आईसीसी सदस्य के रूप में दायित्वों के गंभीर उल्लघंन के लिए वर्ल्ड कप 2023 के दौरान निलंबित कर दिया गया था. लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) रविवार को तत्काल प्रभाव से श्रीलंका क्रिकेट को राहत दी है. श्रीलंका क्रिकेट से बैन अब हट चुका है.
वर्ल्ड कप 2023 के दौरान सरकार के दख्ल देने के बाद आईसीसी ने श्रीलंका क्रिकेट पर एक्शन लिया था और निलंबित कर दिया था. आईसीसी द्वारा बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की गई है कि बोर्ड अब सदस्यता दायित्वों का उल्लंघन नहीं कर रहा है. आईसीसी ने श्रीलंका बोर्ड से संतुष्टि के बाद इस बैन को हटा लिया है. बोर्ड निलंबन के बाद आईसीसी द्वारा निगरानी की गई थी लेकिन अब आईसीसी एसएलसी से संतुष्ट है. इन दायित्वों में विशेष रूप से अपने मामले स्वायत्तता से संभालने और संचालन में कोई सरकारी हस्तक्षेप नहीं होने की जरूरत शामिल थी.

खेल मंत्री ने दी जानकारी
खेल मंत्री हरिन फर्नांडो ने ट्वीट कर निलंबन हटाने की जानकारी दी. उन्होंने साफ किया कि जल्द ही एक आधिकारिक बयान जारी किया जायेगा. निलंबन का श्रीलंका पर गहरा प्रभाव पड़ा. निलंबन के दौरान आईसीसी ने अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी श्रीलंका से छीन ली. जिसके बाद इसकी मेजबानी साउथ अफ्रीका को सौंपी गई थी. निलंबन होते हुए भी श्रीलंका को द्विपक्षीय सीरीज और आईसीसी टूर्नामेंट में भाग लेने की छूट थी.
Ranji Trophy: धोनी के साथी ने मचाया धमाल, भुवनेश्वर कुमार की यूपी के खिलाफ जमाया शानदार शतक
वर्ल्ड कप के दौरान श्रीलंका के तत्कालीन खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने श्रीलंका क्रिकेट की संचालन संस्था को बर्खास्त कर दिया था. उन्होंने टीम के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा की अगुवाई वाली अंतरिम समिती गठित की थी. खेल मंत्री ने श्रीलंका क्रिकेट में भ्रष्टाचार के चलते यह कदम उठाया था. जिससे आईसीसी खिलाफ था और इसे सरकारी हस्तक्षेप माना गया. आईसीसी ने इस मुद्दे पर श्रीलंका क्रिकेट को निलंबित किया था. लेकिन अब लगभग 3 महीने बाद इस निलंबन को हटा दिया गया है.
.
FIRST PUBLISHED : January 28, 2024, 21:38 IST
[ad_2]
Source link