Home Sports IND vs ENG: गाबा की तरह टूटा हैदराबाद का घमंड, इतिहास में पहली हार, 28 जनवरी की शाम 2 युवाओं के नाम

IND vs ENG: गाबा की तरह टूटा हैदराबाद का घमंड, इतिहास में पहली हार, 28 जनवरी की शाम 2 युवाओं के नाम

0
IND vs ENG: गाबा की तरह टूटा हैदराबाद का घमंड, इतिहास में पहली हार, 28 जनवरी की शाम 2 युवाओं के नाम

[ad_1]

नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को ऐतिहासिक शिकस्त मिली है. मेहमानों से इस करारी हार के बाद गाबा की तरह हैदराबाद में टीम इंडिया का घमंड टूट गया है. हैदराबाद राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 14 साल से भारतीय टीम बादशाहत बरकरार थी. लेकिन आज बेन स्टोक्स एंड कंपनी ने इसी मैदान पर भारत को मात दी है. 28 जनवरी को एक ही साथ दो युवा खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीमों की झोली में ऐतिहासिक जीत डाल दी है.

रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वेस्टइंडीज ने 36 साल पहले का इतिहास पलटा और गाबा में कंगारू टीम को करारी शिकस्त दी. ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे शमर जोसेफ, जिन्होंने दूसरी पारी में 7 विकेट लेकर मेजबान टीम के परखच्चे उड़ा दिए. उन्होंने एक मैच पहले ही विंडीज की टीम में अपना डेब्यू किया था. वहीं, दूसरी तरफ हैदराबाद का घमंड तोड़ने में इंग्लैंड के डेब्यूटेंट टॉम हार्टले ने यही प्रदर्शन दोहरा दिया. हार्टले ने भी भारत के 7 बल्लेबाजों को एक-एक कर पवेलियन भेज दिया. कमाल की बात, यह है कि दोनों खिलाड़ियों की उम्र भी 24 साल की है. अपनी टीमों को ऐतिहासिक जीत दिलाने के बाद दोनों खिलाड़ी जीरो से हीरो बन चुके हैं.

हैदराबाद में पहली बार हारा भारत

हार्टले के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड ऐसी पहली टीम बनी जिसने भारत को हैदराबाद में शिकस्त दी है. भारत ने अभी तक राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीमों को टेस्ट में टक्कर दी है. 14 साल के इतिहास में इनें से कोई भी टीम भारत को शिकस्त देने में कामयाब नहीं हो सकी है.

IND vs ENG: गिल फिर फेल.. जायसवाल का भी नहीं चला जादू, इंग्लैंड के डेब्यूटेंट ने चौथे दिन ही भारत से छीनी जीत

इंग्लैंड की तरफ से दूसरी पारी में ओली पोप ने भी अपनी बल्लेबाजी से भारतीय गेंदबाजों को संघर्ष करने पर मजबूर कर दिया. उन्होंने 196 रन की पहाड़नुमा पारी खेली और टीम के स्कोर को 400 के पार पहुंचाने में कामयाब हुए.

Tags: IND vs ENG, Rohit sharma, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here