Home Breaking News IND vs ENG: टेस्ट इतिहास में पहली बार भारत के साथ हुआ ऐसा, हैदराबाद में हार के बाद बने कई शर्मनाक रिकॉर्ड्स

IND vs ENG: टेस्ट इतिहास में पहली बार भारत के साथ हुआ ऐसा, हैदराबाद में हार के बाद बने कई शर्मनाक रिकॉर्ड्स

0
IND vs ENG: टेस्ट इतिहास में पहली बार भारत के साथ हुआ ऐसा, हैदराबाद में हार के बाद बने कई शर्मनाक रिकॉर्ड्स

[ad_1]

Ind VS eng India lost first time in a Test at home after taking a lead of 100 plus runs check records

भारत बनाम इंग्लैंड
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। हैदराबाद में खेले गए मुकाबले के चौथे दिन इंग्लैंड की टीम ने 28 रन से मैच को जीत लिया। रविवार (28 जनवरी) को भारत दूसरी पारी में 202 रन पर सिमट गया। भारत ने पहली पारी में 100 रन की बढ़त हासिल की थी, लेकिन वह मैच को अपने नाम नहीं कर पाया। टेस्ट इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब टीम इंडिया ने घरेलू मैदान पर 100 रन की बढ़त हासिल की, लेकिन मैच नहीं जीत पाई। इससे पहले टीम इंडिया ने चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1965 में 65 रन की बढ़त हासिल की थी और फिर हार गई थी।

भारत में सबसे ज्यादा बढ़त लेने के बाद हारने के मामले में ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर है। 2001 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ कोलकाता में 274 रन की बढ़त हासिल की थी। उसके बाद टीम इंडिया ने कमाल करते हुए 171 रन से मैच को जीत लिया था। अब इंग्लैंड के खिलाफ 190 रन की बढ़त लेने के बाद भारत हार गया। ऑस्ट्रेलिया ने भारत में ही 2005 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 99 रन की बढ़त हासिल की थी। इसके बाद टीम इंडिया ने जोरदार वापसी करते हुए मैच को 13 रन से अपने नाम कर लिया 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here