Home Sports Ind vs Eng: सौरव गांगुली की भविष्यवाणी, बताया भारत और इंग्लैंड में से कौन जीतेगा टेस्ट सीरीज?

Ind vs Eng: सौरव गांगुली की भविष्यवाणी, बताया भारत और इंग्लैंड में से कौन जीतेगा टेस्ट सीरीज?

0
Ind vs Eng: सौरव गांगुली की भविष्यवाणी, बताया भारत और इंग्लैंड में से कौन जीतेगा टेस्ट सीरीज?

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच पहला टेस्ट हैदराबाद के मैदान पर खेला जा रहा है. सीरीज में कौन सी टीम बाजी मारेगी ये देखना दिलचस्प होगा. भारत के पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि भारत यह सीरीज आसानी से जीत जाएगा. इंग्लैंड के लिए ये सीरीज काफी कठिन होने वाली है.

सौरव गांगुली ने कहा,” भारत यह सीरीज आसानी से जीत जाएगा. बस देखना ये होगा कि वे इसे 4-0 से जीतते हैं या फिर 5-0 से. इंग्लैंड पहला मैच जीत सकता है क्योंकि उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की है. भारत के मैदान पर आप 230-240 रन बनाकर टीम इंडिया से नहीं जीत सकते. उन्हें 350 से 400 रन बनाने होंगे. ये इंग्लैंड के लिए कठिन सीरीज है. ऑस्ट्रेलिया के अलावा कोई भी टीम भारतीय पिचों पर अपना प्रभाव नहीं डाल सकी है.”

2 दिन में 2 ट्रिपल सेंचुरी, रणजी ट्रॉफी में आया तूफान, 23 चौके और 5 छक्के से जगदीसन का बड़ा कमाल

सौरव गांगुली ने आगे कहा, “बैजबॉल एक अप्रोच है जिसके जरिए आप मैच को तेजी से खेलने की कोशिश करते हैं. भारत के पास स्पिन विकेट्स हैं. बैजबॉल यहां काम नहीं करेगा. भारत के पास टी20 विश्व कप 2024 को लेकर बढ़िया मौका है. हाल में भारत ने वर्ल्ड कप फाइनल खेला. लेकिन वहां वो ऑस्ट्रेलिया से हार गए. मैंने कभी नहीं सोचा था कि वे हार जाएंगे. लेकिन ये खेल का एक हिस्सा है.

बेटा स्टार क्रिकेटर पापा घर-घर कर रहे सिलेंडर डिलीवर, रिंकू सिंह के पिता का VIDEO वायरल

इंग्लैंड के खिलाफ पहले 2 टेस्ट के लिए भारत का स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उप कप्तान), आवेश खान.

Tags: India Vs England, Sourav Ganguly, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here