Home Breaking News Rahat Fateh Ali Khan: राहत फतेह अली खान ने शख्स की पिटाई करने पर मांगी माफी, वायरल वीडियो की ली जिम्मेदारी

Rahat Fateh Ali Khan: राहत फतेह अली खान ने शख्स की पिटाई करने पर मांगी माफी, वायरल वीडियो की ली जिम्मेदारी

0
Rahat Fateh Ali Khan: राहत फतेह अली खान ने शख्स की पिटाई करने पर मांगी माफी, वायरल वीडियो की ली जिम्मेदारी

[ad_1]

पाकिस्तान के मशहूर सिंगर राहत फतेह अली खान विवादों में घिरे हुए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक शख्स की बुरी तरह पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे है। वह उस शक्स को जूते से पीटते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अब इस वायरल वीडियो की जिम्मेदारी लेते हुए माफी मांगी है। 




राहत फतेह अली खान इस वीडियो में अपने छात्र की बुरी तरह पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो की कड़ी निंदा कर रहे हैं। इसे लेकर गायक का सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। ऐसे में अब राहत फतेह अली खान ने अपने इस करनामे को लेकर माफी मांगी है। वीडियो में वह छात्र को शराब की बोतल गायब होने की वजह से जूते से पीट रहे हैं। साथ ही थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

Fighter Day 3 BO Collection: तीसरे दिन ‘फाइटर’ को लेट नाइट शोज से राहत, कलेक्शन में 30 फीसदी की गिरावट


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाद में गायक ने क्षमा मांगते हुए वीडियो प्रकाशित किया। इस वीडियो में गायक ने इसे एक शिक्षक और छात्र के बीच का व्यक्तिगत मामला बताया है। वीडियो में दंडित किए जा रहे व्यक्ति की पहचान उन्होंने नवीद हसनैन के रूप में की। शक्स ने वीडियो में कहा कि उसने बोतल खो दी थी और वह इसके बारे में भूल गया था।


उन्होंने कहा, ‘वह मेरे पिता और मेरे शिक्षक हैं। वह भी हमसे बहुत प्यार करते हैं, जिसने भी यह वीडियो लीक किया है वह मेरे शिक्षक को बदनाम करने के लिए ब्लैकमेल कर रहा है।’ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राहत ने कहा कि उन्होंने अगले ही पल अपने छात्र  नवीद हसनैन से माफी भी मांगी थी। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here