Home Sports अंडर-19 वर्ल्ड कप: भारत-पाकिस्तान जब एक ही ग्रुप में, फिर क्यों नहीं होगी दोनों की टक्कर, आखिर कब होगा मुकाबला

अंडर-19 वर्ल्ड कप: भारत-पाकिस्तान जब एक ही ग्रुप में, फिर क्यों नहीं होगी दोनों की टक्कर, आखिर कब होगा मुकाबला

0
अंडर-19 वर्ल्ड कप: भारत-पाकिस्तान जब एक ही ग्रुप में, फिर क्यों नहीं होगी दोनों की टक्कर, आखिर कब होगा मुकाबला

[ad_1]

नई दिल्ली. अंडर 19 विश्व कप के मुकाबले साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे हैं. भारत का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में काफी कमाल का रहा है. अब भारतीय टीम सुपर सिक्स राउंड में पहुंच चुकी है, जिसमें पाकिस्तान भी उसी के ग्रुप में है. क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि उन्हें भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला देखने को मिलेगा. लेकिन बता दें कि यह जल्दी संभव नहीं हो पाएगा. भारत और पाकिस्तान एक ग्रुप में होने के बावजूद सुपर सिक्स राउंड में एकदूसरे से नहीं भिड़ सकेंगे.

अंडर 19 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज के बाद भारत और पाकिस्तान की टीम सुपर 6 राउंड के लिए ग्रुप-1 का हिस्सा हैं. भारत की टीम ग्रुप स्टेज के दौरान ग्रुप ए में थी. वहीं, पाकिस्तान की टीम ग्रुप डी में. दोनों टीमें अपने ग्रुप में टॉप पर रहीं. सुपर सिक्स राउंड के लिए हर ग्रुप की टॉप-3 टीमों ने एंट्री मारी. इस तरह ग्रुप ए  और ग्रुप डी की टीमों को सुपर सिक्स के ग्रुप-1 में जगह मिली. जबकि, ग्रुप बी और ग्रुप सी की टीमें सुपर सिक्स में ग्रुप-2 का हिस्सा बनीं.

Ranji Trophy: धोनी के साथी ने मचाया धमाल, भुवनेश्वर कुमार की यूपी के खिलाफ जमाया शानदार शतक

टूर्नामेंट के नियम के अनुसार जो टीमें ग्रुप लेवल पर टॉप पर रहीं, वे सुपर सिक्स राउंड में आपस में नहीं भिड़ेंगी. भारत और पाकिस्तान दोनों ही अपने ग्रुप में पहले नंबर पर रहे. इस कारण सुपर सिक्स राउंड में दोनों आपस में नहीं भिड़ेंगे. इसके अलावा कोई भी टीम सुपर सिक्स राउंड में अपने ग्रुप की टीम से नहीं टकराएगी. इस तरह ग्रुप में दो टीमें ही बचती हैं, जिनसे किसी टीम का मुकाबला होगा. जैसे कि भारत डी ग्रुप की दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम से खेलेगा. यानी उसका सामना न्यूजीलैंड और नेपाल से होगा. पाकिस्तान डी ग्रुप के पहले स्थान पर रहा. उसका मुकाबला ए ग्रुप में दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीमों आयरलैंड और बांग्लादेश से होगा.

कब होगा भारत-पाकिस्तान का सामना?
सुपर सिक्स में भले ही भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को नहीं मिलेगा. लेकिन नॉकआउट राउंड में दोनों टीमें आपस में टकरा सकती हैं. आईसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट में सेमीफाइनल की तस्वीर साफ नहीं है. संभावना यही है कि सेमीफाइनल में ग्रुप वन की टॉप टीम ग्रुप 2 की दूसरे नंबर की टीम से भिड़े. ऐसे में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला फाइनल से पहले होता नजर नहीं आता.

Tags: India Vs Pakistan, Under 19 World Cup

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here