[ad_1]
नई दिल्ली. भारत ने जीत की हैट्रिक लगाकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के सुपर सिक्स में जगह बना ली है. भारत के अलावा पाकिस्तान ने भी अपने ग्रुप डी में जीत की हैट्रिक लगाई है. दक्षिण अफ्रीका में खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप का सुपर सिक्स राउंड का शेड्यूल भी फाइनल हो गया है. भारत और पाकिस्तान सुपर सिक्स राउंड में एक ही ग्रुप-1 में है. हालांकि, भारत-पाकिस्तान के बीच इस राउंड में मुकाबला नहीं होगा. सुपर सिक्स राउंड के मुकाबले 30 जनवरी से खेले जाएंगे.
भारत की अंडर-19 टीम ने रविवार को ग्रुप ए में अमेरिका को 201 रन से हरा दिया. भारत की इस जीत में अर्शिन कुलकर्णी (108) ने शतक बनाया, जबकि मुशीर खान ने 73 रन की पारी खेली. भारतीय टीम ने 326 रन बनाए, जिसके जवाब में अमेरिकी अंडर 19 टीम 125 रन पर ऑलआउट हो गई. जूनियर टीम इंडिया ने इससे पहले आयरलैंड को भी 201 रन से ही हराया था. बांग्लादेश पर भी भारत ने 84 रन की बड़ी जीत दर्ज की थी.
लेफ्टहैंडर्स का काल है भारत का यह गेंदबाज, वॉर्न-मुरली-कुंबले, मैक्ग्रा-एंडरसन कोई आसपास भी नहीं
अंडर-19 वर्ल्ड कप के सुपर सिक्स में भारत के ग्रुप-1 में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, आयरलैंड और नेपाल की टीमें हैं. हर टीम को सुपर सिक्स में दो-दो मैच खेलने हैं. भारत का मुकाबला 30 जनवरी को न्यूजीलैंड और 2 फरवरी को नेपाल से होना है. पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश और आयरलैंड से भिड़ेगी.
सुपर सिक्स राउंड के ग्रुप-2 में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीमें हैं. हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी. सेमीफाइनल मुकाबले 6 और 8 फरवरी को खेले जाएंगे. फाइनल 11 फरवरी को होगा.
.
Tags: India under 19, Under 19 World Cup
FIRST PUBLISHED : January 29, 2024, 06:46 IST
[ad_2]
Source link