[ad_1]
नई दिल्ली. एमएस धोनी (MS Dhoni) ने इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के अगले सीज़न के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है. क्या धोनी का यह आखिरी आईपीएल होगा. यह सवाल ऐसा है जो पिछले साल भी काफी चर्चा में रहा था. अब धोनी के साथी क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर का कहना है कि धोनी अब भी 2-3 साल और खेलेंगे.
सीएसके के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने पीटीआई से बातचीत में कहा,” “मैं व्यक्तिगत रूप से सोचता हूं कि उनके (धोनी) पास क्रिकेट को देने के लिए अभी बहुत कुछ है. वह अगले 2-3 सीजन तक खेलेंगे. मैंने उन्हें नेट्स में बल्लेबाजी करते देखा है. हां. उन्हें ऐसी चोट लगी थी जो आज के समय में किसी प्लेयर को लग सकती है. वे अब ठीक हो गए हैं.”
दीपक ने आगे कहा,” मेरे ख्याल से उन्हें अगले 2-3 वर्षों तक खेलना चाहिए. लेकिन यह उनकी कॉल है. उन्होंने सभी को बताया कि वह अपना आखिरी मैच चेन्नई में खेलने जा रहे हैं. मुझे लगता है वही खुद इस बात का फैसला करेंगे. हमारा उनके बिना सीएसके के लिए खेलना बहुत मुश्किल होगा. हम और आप सभी ने चेन्नई सुपर किंग्स को माही भाई के साथ देखा है.”
बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी ने अब तक आईपीएल के सभी 16 सीज़न खेले हैं. उनमें से उन्होंने 14 सीएसके के लिए और दो राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए.चेन्नई के सीईओ काशी विश्वनाथ ने धोनी के भविष्य में खेलने पर कहा था कि वे इस सीजन के बाद खेलेंगे या नहीं इसको लेकर अभी तक हमें कुछ भी नहीं बताया. चेन्नई की टीम के कप्तान ने इस को लेकर कोई संकेत नहीं दिए हैं. ऐसे में जो भी फैसला होगा धोनी खुद ही करेंगे.
.
Tags: Csk, Deepak chahar, Ms dhoni
FIRST PUBLISHED : January 29, 2024, 17:57 IST
[ad_2]
Source link