[ad_1]
नई दिल्ली. पिछले महीने भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले तेज गेंदबाज दीपक चाहर को टीम से बाहर होने पड़ा था. क्योंकि क्योंकि उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं थी. उन्हें ब्रेक की जरूरत है. करीब महीने भर बाद दीपक ने फिर से तैयारी शुरू कर दी है. उन्होंने कहा है कि वे अब आईपीएल और विश्व के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.
दीपक चाहर ने पीटीआई से बातचीत के दौरान कहा “मेरे लिए, मेरे पिता सबसे पहले हैं. मैं यहां केवल उनकी वजह से ही हूं. मैंने जो कुछ भी हासिल किया है, वह अपने पिता की वजह से किया है. अगर मैं उन परिस्थितियों में उनके साथ नहीं हूं तो मैं किस तरह का बेटा हूं? अगर सीरीज़ भारत में होती, तो मैं निश्चित रूप से खेलने की कोशिश करता. अगर पापा को देखने की जरूरत पड़ती तो मैं 4-5 घंटों के लिए अस्पताल आ सकता था. लेकिन जाहिर है कि साउथ अफ्रीका से लौटने में मुझे 2-3 दिन लग जाते.”
Ind vs Eng: हार के बाद टीम इंडिया को लगा झटका, दूसरे टेस्ट से बाहर हो सकता है दिग्गज
चाहर ने आगे कहा, “25 दिन तक मैं अपने पिता के साथ अस्पताल में था. इसके बाद मैं एनसीए चला गया. मैंने फिर से अपना अभ्यास शुरू किया और अब मैं पूरी तरह से फिट हूं. मैं अपनी चोट के कारण 2 टी20 विश्व कप नहीं खेल सका. अगर मैं पूरी तरह से फिट होता, तो मैं विश्व कप टीम का भी हिस्सा होता. टीम को हमेशा एक ऐसे गेंदबाज की जरूरत होती है जो 7, 8, 9 नंबर पर बल्लेबाजी कर सके. मैंने ऐसा किया है और अब सब कुछ अच्छा है. मैंने आईपीएल और विश्व कप के कड़ी मेहनत भी शुरू कर दी है.”
दीपक चाहर ने अब तक 13 वनडे और 25 टी20 मैचों में क्रमश: 16 और 31 विकेट अपने नाम किए हैं. वनडे में वे 2 अर्धशतक भी लगा चुके हैं. टी20 विश्व कप 2024 से पहले भारत को किसी भी टी20 सीरीज में हिस्सा नहीं लेना है. ऐसे में चाहर के पास टी20 विश्व कप में जगह बनाने का एकमात्र मौका आईपीएल है.
.
Tags: Deepak chahar, Team india
FIRST PUBLISHED : January 29, 2024, 15:05 IST
[ad_2]
Source link