Home Sports पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बयान, वेस्टइंडीज के खिलाड़ी बताया टेस्ट का रक्षक

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बयान, वेस्टइंडीज के खिलाड़ी बताया टेस्ट का रक्षक

0
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बयान, वेस्टइंडीज के खिलाड़ी बताया टेस्ट का रक्षक

[ad_1]

ब्रिसबेन. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने रोमांचक जीत दर्ज की. वेस्टइंडीज को ऑस्ट्रेलिया पर 27 साल में पहली टेस्ट जीत दिलाने वाले युवा क्रिकेटर शामार जोसेफ की तारीफ की है. स्टीव वॉ ने कहा कि वह खेल के खालिस प्रारूप के रक्षक हो सकते हैं. इस सीरीज में डेब्यू करने वाले जोसेफ ने दूसरी पारी में 7 विकेट चटकाते हुए टीम की जीत पक्की की थी.

दो टेस्ट मैचों के पहले टेस्ट के जरिए पदार्पण करने वाले 24 वर्ष के जोसेफ ने 11.5 ओवर में 68 रन देकर सात विकेट लिए. उनके इस प्रदर्शन के दम पर वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को आठ रन से हराया. कुछ समय पहले सुरक्षाकर्मी के तौर पर काम करने वाले जोसेफ ने अंगूठे की चोट से उबरकर यह प्रदर्शन किया.

वॉ ने कहा ,‘‘ खेलों में सिंड्रेला की कहानी नहीं होती लेकिन इस युवा खिलाड़ी की कहानी वाकई आकर्षक है जिसने अकेले दम पर वेस्टइंडीज और पूरी दुनिया की टेस्ट क्रिकेट में रूचि जगा दी.’’

गेंदबाजी में ऐसे प्रदर्शन से पहले बल्लेबाजी करते हुए जोसेफ को मिचेल स्टार्क की गेंद अंगूठे में लगी थी. वेस्टइंडीज के पूर्व गेंदबाज इयान बिशप ने इस जीत को सबसे यादगार टेस्ट जीत बताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा ,‘‘शामार जोसेफ और वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए यादगार पल. संदर्भ को देखते हुए सबसे यादगार टेस्ट जीत.’’

वेस्टइंडीज की यादगार जीत

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा टेस्ट में वेस्टइंडीज के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. 64 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद 311 रन का स्कोर खड़ा किया था. पहली पारी में टीम के लिए कवेन हॉग, जोउसा डि सिल्वा और केविन सिनक्लियर ने अर्धशतकीय पारी खेली थी. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी 9 विकेट पर 289 रन पर डिक्लियर की और फिर वेस्टइंडीज को दूसरी पारी में 193 रन पर ढेर कर दिया. जीत के लिए मेजबान टीम के सामने 216 रन का लक्ष्य था लेकिन पूरी टीम 207 रन ही बना पाई.

Tags: Australia vs west indies, Steve Waugh

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here