[ad_1]
केपटाउन. भारत के खिलाफ जनवरी में खेली गई टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच के बाद संन्यास लेने वाले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान डीन एल्गर ने बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि विराट कोहली ने एक टेस्ट मैच के दौरान उन पर थूका था. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम के साथी एबी डिविलियर्स के कहने पर दो साल बाद उन्होंने माफी मांगी थी.
एल्गर ने दिसंबर में घरेलू मैदान पर भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की दो टेस्ट मैचों की सीरीज के के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया. नियमित कप्तान तेम्बा बावुमा की गैरमौजूदगी में उन्होंने इस मैच में टीम की कमान संभाली थी. एल्गर ने एक पॉडकास्ट पर कहा कि उनकी कोहली और रविचंद्रन अश्विन के साथ झड़प हुई थी. एल्गर ने ’बैंटर विद द बॉयज’ पॉडकास्ट पर यह बातें कही. इस कार्यक्रम में उनके साथ दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला क्रिस मौरिस और रग्बी खिलाड़ी जीन डिविलियर्स भी मौजूद थे.
उन्होंने कहा, ‘‘ भारत में वे पिच किसी मजाक की तरह थी. जब मैं बल्लेबाजी के लिए आया तो ऐसा लगा कि अश्विन और ‘क्या नाम है उसका जजेजा…. जा-जा-जाजेजा (किसी ने पीछे से कहा जड़ेजा)’ के खिलाफ खुद को बचा रहा हूं और कोहली ने मेरे ऊपर थूक दिया.’’
एल्गर ने दावा किया कि उन्होंने पलटवार करते हुए कोहली को गंदी गाली दी. पॉडकास्ट के मेजबान ने जब एल्गर से पूछा कि क्या कोहली उनकी बातों का मतलब समझ सकें, तो उन्होंने कहा, ‘‘ हां, वह समझ गया होगा, क्योंकि (एबी) डिविलियर्स आरसीबी में उसके साथी थे. मैंने कहा ‘अगर तुम ऐसा करोगे तो मैं तुम्हें पूरी तरह से नेस्तनाबूद कर दूंगा’.’’
आगे उन्होंने कहा, ‘‘वैसे भी, मुझे एहसास हुआ कि डिविलियर्स को पता चल गया कि उसने क्या किया है और वह उसके पास गया और कहा, ‘दोस्त, तुम मेरे साथी खिलाड़ी पर क्यों थूक रहे हो? यह अच्छा नहीं है’ और दो साल बाद, उसने (कोहली) दक्षिण अफ्रीका में मैच के दौरान मुझे एक तरफ बुला कर कहा कि क्या हम श्रृंखला के अंत में ड्रिंक करने जा सकते हैं?’’
एल्गर के मुताबिक, ‘‘ कोहली ने कहा, ‘ मैं अपनी हरकत के लिए माफी मांगना चाहता हूं.’ उसने दक्षिण अफ्रीका में दो साल के बाद माफी मांगी और कहा कि क्या हम इस श्रृंखला के बाद साथ में ड्रिंक कर सकते है. हम सुबह के तीन बजे तक एक साथ थे। यह तब की बात है जब वह ड्रिंक करता था। जाहिर है वह अब थोड़ा बदल गया है.’’
.
Tags: AB De Villiers, Dean Elgar, India vs South Africa, Off The Field, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : January 29, 2024, 19:03 IST
[ad_2]
Source link